विश्व महासागर दिवस: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने की रेत कलाकार सुदर्शन की प्रशंसा

विश्व महासागर दिवस: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने की रेत कलाकार सुदर्शन की प्रशंसा

विश्व महासागर दिवस: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने की रेत कलाकार सुदर्शन की प्रशंसा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: June 8, 2021 7:33 pm IST

भुवनेश्वर, आठ जून (भाषा) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने विश्व महासागर दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए पुरी बीच पर की गई कलाकृति के लिए रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक की मंगलवार को प्रशंसा की।

15 फुट चौड़ी यह कलाकृति इस साल के विषय ‘महासागर: जीवन एवं आजीविका’ पर आधारित है जो ‘महासागर को संरक्षित रखने’ का संदेश देती है।

यूएनईपी ने सोशल मीडिया पर यह कलाकृति साझा की और इस पहल के लिए कलाकार का धन्यवाद किया।

उसने ‘सेव आवर ओशन’ (हमारे महासागर बचाओ) हैशटैग के साथ कहा, ‘‘इस अवसर पर यह खूबसूरत कलाकृति बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को धन्यवाद।’’

हर साल आठ जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।

भाषा सिम्मी नीरज

नीरज


लेखक के बारे में