नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के मामले पर मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस विषय अपनी ‘‘चुप्पी’’ तोड़नी चाहिए।
युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। वे प्रधानमंत्री आवास का ‘‘घेराव करने’’ के लिए बढ़ रहे थे लेकिन कुछ दूरी पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत दबाव में हैं और अमेरिका के साथ व्यापार समझौता भी इसी दबाव में हुआ है।
उन्होंने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने अपनी पुस्तक में जो खुलासे किए हैं, उन पर प्रधानमंत्री को अपनी ‘‘चुप्पी’’ तोड़नी चाहिए।
चिब ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रवाद का असली चेहरा सामने आ गया है।
भाषा हक
हक नेत्रपाल
नेत्रपाल