युवक की गोली मार कर हत्या

युवक की गोली मार कर हत्या

युवक की गोली मार कर हत्या
Modified Date: October 25, 2023 / 10:13 pm IST
Published Date: October 25, 2023 10:13 pm IST

जयपुर, 25 अक्टूबर (भाषा) जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि खिरनी फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार युवकों ने कुमावतबाडी खातीपुरा निवासी आशीष कुमावत (30) की गोली मार कर हत्या कर दी।

उसने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिये आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

उसने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का संदेह व्यक्त किया है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज राजकुमार


लेखक के बारे में