वाईएसआरसीपी ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव का विरोध किया

Ads

वाईएसआरसीपी ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव का विरोध किया

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 02:58 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 02:58 PM IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) युवाजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करते हुए बुधवार को कहा कि आसन की गरिमा के लिए पार्टी ऐसा कर रही है।

प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए वाईएसआरसीपी सांसद एम गुरुमूर्ति ने कहा, ‘‘हम वाईएसआरसीपी की ओर से इस प्रस्ताव का विरोध करते हैं। हम आसन की गरिमा और मर्यादा के सम्मान में ऐसा कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष संवैधानिक पद है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम न राजग में हैं और न विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में हैं और किसी भी पक्ष का समर्थन नहीं कर रहे हैं।’’

गुरुमूर्ति ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वाईएसआरसीपी के सदस्यों को आंध्र प्रदेश से संबंधित चिंताओं को सदन में उठाने के लिए पर्याप्त अवसर दिए हैं।

गुरुमूर्ति ने कहा कि उनकी पार्टी देश के हित में लिए गए फैसलों के लिए सरकार का समर्थन करती है, वहीं देश विरोधी निर्णयों के लिए सरकार का विरोध भी करती है।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा