Wife Extramarital Affair: पत्नी के प्रेमी ने रचा प्यार का खूनी खेल! पति को गोली मारकर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
Wife Extramarital Affair: पत्नी के प्रेमी ने रचा प्यार का खूनी खेल! पति को गोली मारकर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

Wife Extramarital Affair | Image Source | IBC24
- प्रेम प्रसंग बना लूट और हत्या की साजिश का कारण
- प्रेमिका के पति को मारने की साजिश,
- दतिया में लूटपाट के पीछे निकला प्यार का खूनी खेल,
दतिया: Wife Extramarital Affair: जिले के सिविल लाइन थाना पुलिस ने दिनारा रोड पर ग्राम चोपरा के पास 29 जून को हुई लूट और हत्या के प्रयास की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड पीड़ित महिला का प्रेमी निकला, जिसने शादी के बाद पति को रास्ते से हटाने के लिए पूरी साजिश रची थी।
Wife Extramarital Affair: 29 जून 2025 को प्रदुम्न सिंह अहिरवार अपनी पत्नी के साथ ग्राम उदगवां से अपने घर लौट रहे थे। जब वे दिनारा रोड स्थित ग्राम चोपरा के पास पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने महिला से जेवर लूटने का प्रयास किया और विरोध करने पर प्रदुम्न सिंह को कट्टे से गोली मार दी। हमलावर महिला की चांदी की करधोनी लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल प्रदुम्न को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Wife Extramarital Affair: घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए भौतिक व तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल्स और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर 3 दिन में दोनों आरोपियों सागर पाल और संजू पाल को गिरफ्तार कर लिया। जीके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,दो मोबाइल फोन, दो देशी कट्टे जप्त कर लिया है ।
Wife Extramarital Affair: पूछताछ में मुख्य आरोपी सागर पाल ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसका पीड़िता से पिछले पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग था। हाल ही में महिला की शादी प्रदुम्न सिंह से हो गई, जिससे सागर मानसिक रूप से आहत था। उसने अपने चचेरे भाई संजू पाल के साथ मिलकर प्रदुम्न की हत्या और महिला के जेवर लूटने की साजिश रची।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना 29 जून 2025 को दिनारा रोड पर ग्राम चोपरा के पास हुई थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Wife Extramarital Affair: Wife's lover planned a bloody game of love! He committed a horrific crime by shooting the husband
दतिया
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm