Bhilai News: बंद कमरे में इस हालत में मिली पति-पत्नी की लाश, दिखा ऐसा खौफनाक मंजर… कांप जाएगी रूह

Bhilai News: दुर्ग जिले के भिलाई कैंप एक के वृंदानगर में पति और पत्नी का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Bhilai News: बंद कमरे में इस हालत में मिली पति-पत्नी की लाश, दिखा ऐसा खौफनाक मंजर… कांप जाएगी रूह

Bhilai News /Image: IBC24 File

Modified Date: June 14, 2026 / 02:52 pm IST
Published Date: June 14, 2026 2:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भिलाई के वृंदानगर में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई
  • पति ई. वेंकट फांसी पर लटका मिला, जबकि पत्नी एस. विजया कमरे में मृत अवस्था में पड़ी मिली
  • पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है।

Bhilai News: दुर्ग जिले के भिलाई कैंप एक के वृंदानगर में पति-पत्नी का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वृंदा नगर के राम मंदिर के पास रहने वाले ए वेंकट और उनकी पत्नी एस विजया ने जब सुबह तक दरवाजा नहीं खोला, तब सामने ही रहने वाली वेंकट की मां वहां पहुंची और दरवाजा खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। उनकी बहू सामने कमरे में नीचे पड़ी हुई थी और बेटे ने दूसरे कमरे में फांसी लगाई हुई थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लोग सकते में

Bhilai News बता दें कि, मृतक ई वेंकट ई रिक्शा चलाने का काम करता था और पति-पत्नी दोनों ही घर में रहा करते थे। फिलहाल मोहल्ले में भी किसी तरह के विवाद या घर में भी कोई लड़ाई झगड़े की बात सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों की मौत को लेकर लोग सकते में है। घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा। वहीं एफएसएल की टीम भी यहां पहुंची और पूरे घर से साक्ष्य इकट्ठे कर घर को सील कर दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज

Bhilai News सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घर की तलाशी लेने के दौरान कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। वही मौत के कारण अभी पता नहीं चल पाया है कि आखिर दोनों की मौत कैसे हुई? उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद भी सारी बातों का खुलासा होगा। उन्होंने कहा कि पति जहां नायलॉन की रस्सी से फांसी पर लटका हुआ था। वहीं पत्नी जमीन पड़ी मिली है और पत्नी के गले में भी कुछ निशान नजर आ रहे हैं। फिलहाल घर को सील कर दिया गया है और शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उनकी मौत कितने बजे हुई और किस तरह हुई।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.