Tamil Nadu Floor Test Results : Credit : x
चेन्नई: Tamil Nadu Floor Test Results मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) सरकार ने बुधवार को विधानसभा में भारी हंगामे और ड्रामे के बीच अपना पहला विश्वास मत हासिल कर लिया है। सरकार के पक्ष में उम्मीद से कहीं ज्यादा विधायकों ने वोट किया, जिससे सीएम विजय की कुर्सी अब पूरी तरह सुरक्षित हो गई है। मुख्य विपक्षी दल द्रमुक (DMK) ने इस वोटिंग का पूरी तरह बहिष्कार करते हुए सदन से वॉकआउट किया।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। CM Joseph Vijay TVK Government, इस फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के बागी गुट का भी भरपूर समर्थन मिला। Tamilaga Vettri Kazhagam Trust Vote विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि सरकार के पक्ष में कुल 144 विधायकों ने मतदान किया, जबकि विरोध में महज 22 वोट ही पड़े।
वहीं, भाजपा और पीएमके सहित 5 विधायक इस वोटिंग के दौरान न्यूट्रल रहे। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे विधायकों की हॉर्स-ट्रेडिंग के गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने सदन में दहाड़ते हुए कहा कि उनकी सरकार हॉर्स-ट्रेडिंग में नहीं, बल्कि जनता के लिए हॉर्स-स्पीड से काम करने में विश्वास रखती है।
विश्वास मत जीतने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने सदन और तमिलनाडु की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हमेशा धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों पर चलेगी और राज्य की तरक्की के लिए पिछली सरकारों की तमाम जनहितकारी योजनाओं को भी जारी रखेगी। इस शानदार जीत के बाद जहाँ टीवीके खेमे में भारी जश्न का माहौल है।
TVK govt wins Floor Test in Tamil Nadu Assembly with majority of 144 MLAs voting in favour pic.twitter.com/bQU8aEblaa
— ANI (@ANI) May 13, 2026