West Bengal New CM Announcement : कौन होगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री? आज अमित शाह की मौजूदगी में उठेगा सस्पेंस से पर्दा, विधायक दल की बैठक के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान

Ads

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कोलकाता पहुंचकर RSS और भाजपा कोर कमेटी के साथ अहम बैठक करेंगे। विधायक दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 07:42 AM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 07:42 AM IST

West Bengal New CM Announcement / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • अमित शाह आज कोलकाता में BJP विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे
  • RSS और भाजपा कोर कमेटी के साथ होगी अहम रणनीतिक बैठक
  • विधायक दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान संभव

नई दिल्ली/कोलकाता: Amit Shah Kolkata Visit 8 May पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कोलकाता पहुंच रहे हैं, जहां वह नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा करेंगे और 9 मई को शपथ ग्रहण के बाद के दिल्ली वापस लौटेंगे

RSS और कोर कमेटी के साथ अहम बैठक

कोलकाता के न्यूटाउन में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की कोर कमेटी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। West Bengal New CM Announcement इसके बाद दोपहर 12 बजे वह नवनिर्वाचित भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

who will be the cm of west bengal ? विधायक दल की बैठक के बाद होगी नए CM की घोषणा

विधायक दल की इस हाई-प्रोफाइल बैठक में औपचारिक रूप से नेता का चुनाव किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। गृहमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा और सांगठनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद 9 मार्च को पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इन्हें भी पढ़ें :