Suvendu Adhikari’s On PA Murder : ‘पूरी प्लानिंग से हुई हत्या!’ PA की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, बोले-‘BJP शुरू करेगी गुंडों को खत्म करने का काम’, चश्मदीद ने बताई आंखोंदेखी

Ads

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद सियासत गरमा गई है। सुवेंदु अधिकारी ने इसे पूरी तरह प्लान की गई हत्या बताते हुए बड़ा बयान दिया है।

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 07:35 AM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 07:35 AM IST

Suvendu Adhikari's On PA: / Image Source : X

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की आहट और चुनावी नतीजों के बाद शुरू हुआ हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा सनसनीखेज वारदात में बीजेपी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्र नाथ रथ की मध्यमग्राम में सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस पूरे हत्याकांड में अब सुवेंदु अधिकारी का बयान सामने आया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।

2-3 दिनों तक की गई रेकी

सुवेंदु अधिकारी ने कहा की “यह एक पहले से सोची-समझी हत्या है और डीजीपी ने भी यही कहा है। 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम शोक में डूबे हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।”उन्होंने आगे कहा की DGP सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया यह हत्याकांड 2-3 दिनों तक रेकी कर की गई।

‘यह 15 साल के ‘महा-जंगल राज’ का नतीजा है’

सुवेंदु ने कहा की पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं और जांच जारी है। Suvendu Adhikari Pa Murder Update केंद्रीय मंत्री सुकांत ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, यह 15 साल के ‘महा-जंगल राज’ का नतीजा है। भाजपा यहां गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।”

चश्मदीद ने क्या बताया ?

चश्मदीद ने घटना का मंजर बताते हुए कहा, “चंद्र नाथ की कार जैसे ही मेरी गाड़ी के पास पहुँची, वह अचानक रुक गई। तभी एक बाइक सवार हमलावर आया और कार की बाईं ओर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर देखने में पेशेवर लग रहा था, जिसने बेहद करीब से गोलियां मारीं और तुरंत फरार हो गया। सब कुछ इतना सटीक था कि लग रहा था जैसे पूरी प्लानिंग पहले से की गई थी।”

DGP ने क्या कहा ?

इस पूरे मामले में DGP ने बयान देते हुए कहा की हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमने क्राइम में इस्तेमाल किया गया 4-व्हीलर ज़ब्त कर लिया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कार की नंबर प्लेट नकली है और उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। हमें मौके से ज़िंदा राउंड और फायर किए गए कारतूस मिले हैं। चश्मदीदों और सबूतों की जांच की जा रही है और आगे की जांच चल रही है।”

इन्हें भी पढ़ें :