भोपाल। MP Teacher Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में IBC24 की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 4,000 माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों वर्ग-2 की भर्ती का ऐलान कर दिया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि ये फैसला लंबे इंतजार के बाद लिया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। DPI द्वारा जारी आदेश के मुताबिक चयनित अभ्यर्थी 12-18 मई तक कर स्कूल चॉइस (MP Teacher Recruitment 2026) कर सकेंगे। इसके साथ ही पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी।
सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन के बाद उन्हें 12 मई 2026 से 18 मई तक स्कूलों का चुनाव करना होगा। शालाओं का (MP Teacher Recruitment 2026) चयन करने के बाद एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा, तभी आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। कोई अभ्यर्थी समय सीमा के भीतर स्कूलों का चयन नहीं करता है, तो विभाग रिक्त बची हुई सीटों में से अपनी मर्जी से स्कूल आवंटित कर देगा। जिन उम्मीदवारों की पात्रता रद्द कर दी गई है, वो पोर्टल trc.mponline.gov.in पर जाकर सूची देख सकते हैं।