West Bengal New CM Announcement : बंगाल का नया सुल्तान कौन? कोलकाता पहुंचे अमित शाह, कुछ ही देर में उठ सकता है नए सीएम के चेहरे से पर्दा

Ads

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की जीत के बाद कोलकाता में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। अमित शाह विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 12:13 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 12:16 PM IST

West Bengal New CM Announcement / Image SOURCE : x

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज
  • अमित शाह कोलकाता में विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे
  • नए मुख्यमंत्री के नाम की आज औपचारिक घोषणा होने की संभावना

कोलकाता:: West Bengal New CM Announcement पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद अब सरकार गठन की हलचल तेज हो गई है।  केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के सेंट्रल ऑब्ज़र्वर  अमित शाहआज कोलकाता पहुँच चुके हैं। आज दोपहर 12 बजे वह नवनिर्वाचित विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जहाँ औपचारिक रूप से बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।

RSS और कोर कमेटी के साथ रणनीति

कोलकाता के न्यूटाउन में पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की कोर कमेटी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। West Bengal New CM Announcement इसके बाद वह नवनिर्वाचित भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

who will be the cm of west bengal ?  विधायक दल की बैठक के बाद होगी नए CM की घोषणा

आपकों बता दें की विधायक दल की इस हाई-प्रोफाइल बैठक में औपचारिक रूप से नेता का चुनाव किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। गृहमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा और सांगठनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद 9 मार्च को पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इन्हें भी पढ़ें :