Google Pixel 11 Pro Fold Launched: भारत में आया Google का ये धांसू फोन Pixel 11 Pro Fold! इतनी है कीमत कि iPhone भी लगेगा सस्ता, फीचर्स देख आंखें खुली रह जाएंगी
Google Pixel 11 Pro Fold Launched: गूगल ने भारत में नया बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। इसे नई Pixel 11 सीरीज के साथ …
(Google Pixel 11 Pro Fold Launched/ Image Credit: Screengrab)
- Pixel 11 Pro Fold भारत में ₹1,86,999 में लॉन्च
- फोन में 8 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले
- 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
नई दिल्ली: Google Pixel 11 Pro Fold Launched: Google ने भारत में अपना नया बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च (Google Pixel 11 Pro Fold Launched) कर दिया है। इसे नई Pixel 11 सीरीज के साथ पेश किया गया है। फोन की कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है। यह 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में आता है और Olive कलर में उपलब्ध है। फोन के प्री-ऑर्डर Flipkart और Google India के ऑनलाइन स्टोर से किए जा सकते हैं।
8 इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले
फोन में अंदर की तरफ 8 इंच का OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2076x2152 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है। बाहर 6.5 इंच का OLED कवर डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट करता है। फोन में Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी चिप दी गई है। इसे IP68 रेटिंग भी मिली है।
दमदार कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा (Google Pixel 11 Pro Fold Launched) सेटअप है। इसमें 48MP का मुख्य कैमरा, 10.5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल जूम देता है। सेल्फी के लिए अंदर और बाहर दोनों स्क्रीन पर 10MP कैमरे मिलते हैं। फोन 4K वीडियो को 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 4,806mAh की बैटरी दी गई है जिसे कंपनी 24 घंटे से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम बताती है। 30W चार्जिंग से करीब 30 मिनट में बैटरी 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसमें 25W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और USB Type-C जैसे विकल्प दिए गए हैं। फोन की मोटाई फोल्ड होने पर 10.1mm और खुलने पर 5mm है।
Android 17 और लंबे समय तक अपडेट
Pixel 11 Pro Fold Android 17 के साथ (Google Pixel 11 Pro Fold Launched) आता है। Google ने इस फोन के लिए सात साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड, सिक्योरिटी अपडेट और Pixel Drop अपडेट देने का वादा किया है। करीब 239 ग्राम वजन वाले इस फोल्डेबल फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। प्रीमियम कीमत के साथ Google ने इसमें बड़ी स्क्रीन, दमदार कैमरा और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट अवधि पर खास जोर दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Rules for Displaying Flag on Car: कार पर तिरंगा लगाना कहीं पड़ न जाए महंगा! पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है कानूनी कार्रवाई
- Attack on Sukhbir Singh Badal: पूर्व डिप्टी सीएम पर इस इलाके में जानलेवा हमला! बदमाशों ने दिनदहाड़े कृपाण से किया वार, PSO को भी आई गंभीर चोटें
- Ambikapur-Nizamuddin Express at Bishrampur : बिश्रामपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी? अब इस एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की जगी उम्मीद! लक्ष्मी रजवाड़े ने रेलवे अधिकारियों से की चर्चा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इसकी कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Google Pixel 11 Pro Fold Launched: Google's impressive Pixel 11 Pro Fold has arrived in India! It is priced so high that even an iPhone would seem cheap, and its features will leave you wide-eyed with amazement.
इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm