iPhone Ultra: फोल्डेबल iPhone की इस खबर ने मचाई खलबली! नाम और कीमत हुआ लीक, जानिए कब आएगा और क्या होगा खास?

Ads

iPhone Ultra: Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को iPhone Ultra नाम से लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अब तक का सबसे महंगा आईफोन होगा। इसमें फोल्डेबल डिस्प्ले और नए हाई-एंड फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है।

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 02:00 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 02:11 PM IST

(iPhone Ultra/ Image Credit: Screengrab)

HIGHLIGHTS
  • Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Ultra नाम से आ सकता है।
  • संभावित कीमत 1.85 लाख रुपये से ज्यादा।
  • 7.8 इंच मेन और 5.5 इंच कवर डिस्प्ले की उम्मीद।

iPhone Ultra Launch Date: Apple अपने पहले फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रही है। ताजा रिपोर्ट में इसके नाम और कीमत का खुलासा हुआ है। पहले इसे iPhone Fold के नाम से लॉन्च करने की खबरें थी, लेकिन अब इसे iPhone Ultra नाम से पेश कर सकती है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.85 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है, जिससे यह ऐप्पल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन बना जाएगा।

प्रो मॉडल्स से ऊपर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Ultra को कंपनी अपनी लाइनअप में प्रो मॉडल्स से ऊपर रखेगी। इसे सबसे एडवांस्ड और एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। ऐप्पल पहले से ही Apple Watch Ultra जैसी प्रीमियम डिवाइस के लिए ‘Ultra‘ नाम का इस्तेमाल कर रही है और iPhone के लिए भी यह नाम इसे टॉप कैटेगरी में दर्शाता है।

डिस्प्ले और डिजाइन

iPhone Ultra में सबसे बड़ी खासियत इसका फोल्डेबल डिस्प्ले होगा। इसमें कयास लगाए जा रहे हैं कि मेन डिस्प्ले 7.8 इंच और कवर डिस्प्ले 5.5 इंच का होगा। ऐप्पल क्रीज-फ्री डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल करेगी, जिससे अनफोल्ड होने पर स्क्रीन में कोई क्रीज नजर नहीं आएगा। यह नया डिजाइन फोन को प्रीमियम लुक और टिकाऊ बनाता है।

चिपसेट और कैमरा

इस फोन में A20 प्रो चिपसेट यूज होने की उम्मीद है, जो हाई-परफॉर्मेंस और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस देगा। iPhone Ultra की फ्रंट स्क्रीन पर 2 कैमरे और रियर में भी दो कैमरे दिए जाएंगे। कैमरा सिस्टम फोल्डेबल फोन के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है ताकि फोटो और वीडियो दोनों में बेहतर क्वालिटी मिले।

लॉन्च और संभावित फीचर्स

कयास लगाया जा रहा है कि iPhone Ultra सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकता है। इसके फीचर्स में बड़ा डिस्प्ले, प्रीमियम चिपसेट, डुअल कैमरा और क्रीज-फ्री फोल्डेबल स्क्रीन शामिल होंगे। लीक के मुताबिक इस आईफोन की शुरुआती कीमत 1.85 लाख रुपये से अधिक हो सकते हैं। हालांकि, ऐप्पल की ओर से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

Apple के फोल्डेबल iPhone का नाम क्या हो सकता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple अपने पहले फोल्डेबल फोन को iPhone Ultra नाम से लॉन्च कर सकती है।

iPhone Ultra की कीमत कितनी हो सकती है?

लीक रिपोर्ट के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 1.85 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।

इस फोन में कितना बड़ा डिस्प्ले मिलेगा?

इसमें 7.8 इंच का मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

iPhone Ultra में कौन सा प्रोसेसर हो सकता है?

इस फोन में A20 Pro चिपसेट दिए जाने की संभावना है।