(Motorola Edge 70 Pro Plus Launch/ Image Credit: Motorola)
नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Pro Plus Launched: Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Edge 70 Pro Plus लॉन्च कर दिया है। यह फोन मिड-प्रिमियम सेगमेंट में पेश किया गया है और इसमें कई हाई-एंड फीचर्स दिया गया हैं। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतर कैमरा क्वालिटी की उम्मीद करते हैं। इसकी बिक्री 11 जून से Flipkart और Motorola की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
इस फोन में 6.8 इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme 4nm प्रोसेसर दिया गया है। जिससे यह हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन में बेहतर कूलिंग के लिए वेपर चैंबर सिस्टम भी मौजूद है। जो लंबे समय तक इस्तेमाल में भी यह गर्म नहीं होता।
Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT710 प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं अगर बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
इस फोन की कीमत भारत में 47,999 रुपये रखी गई है। जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। लॉन्च ऑफर में 3, 000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जा रहा है साथ ही एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी मिलेगा। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। यह तीन कलर ऑप्शन Pantone Stormy Sea, Chicory Coffee और Zinfandel में उपलब्ध होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Bluetooth 5.4 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।