Motorola Razr Fold: फोल्ड होते ही बन जाता है मिनी टैबलेट! Motorola Razr Fold की सेल शुरू होते ही मचा धमाल! फीचर्स देखकर टेक एक्सपर्ट भी रह गए दंग

Ads

Motorola Razr Fold: Motorola Razr Fold की बिक्री 20 मई से शुरू हो गई है। इस फोल्डेबल फोन में 8.1 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले और दमदार Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रीमियम डिजाइन और हाई-परफॉर्मेंस फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है।

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 05:22 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 05:47 PM IST

(Motorola Razr Fold/ Image Credit: Motorola)

HIGHLIGHTS
  • Motorola Razr Fold की सेल 20 मई से शुरू
  • 8.1-इंच इनर और 6.6-इंच कवर डिस्प्ले
  • Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM तक विकल्प

नई दिल्ली: Motorola Razr Fold: मोटोरोला Razr Fold की बिक्री 20 मई से शुरू हो गई है। यह कंपनी का नया प्रीमियम बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। जिसे कुछ समय पहले लॉन्च किया गया था। इसे पहली बार मार्च में MWC 2026 में दिखाया गया था और अब यह भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह फोन अपने डिजाइन और हाई-एंड फीचर्स की वजह से काफी चर्चा में है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस (Display and Performance)

इस फोल्डेबल फोन में 6.6-इंच की कवर स्क्रीन और 8.1-इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले दी गई है जो बेहद ब्राइट और स्मूथ एक्सपीरियंस देती है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है जो इसे तेज और पावरफुल बनाता है। इसके साथ ही इसमें 16GB तक RAM का विकल्प मिलता है। जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग आसान हो जाती है।

कीमत और वेरिएंट (Price and Variant)

Motorola Razr Fold की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं इसका 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,59,999 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी ने एक खास FIFA World Cup 26 Edition भी लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये से शुरू होती है। यह फोन Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।

ऑफर और बैटरी फीचर्स (Offers and Battery Features)

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके बाद बेस वेरिएंट की प्रभावी कीमत 1,39,999 रुपये रह जाती है। फोन में 50MP के ट्रिपल कैमरे, 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही कंपनी 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा भी कर रही है। जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Motorola Razr Fold की सेल कब शुरू हुई?

इस फोल्डेबल फोन की सेल 20 मई से शुरू हो गई है।

इसकी शुरुआती कीमत कितनी है?

इसकी शुरुआती कीमत ₹1,49,999 है।

इसमें कौन सा प्रोसेसर दिया गया है?

फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।

क्या इसमें कोई लॉन्च ऑफर मिल रहा है?

हाँ, इसमें ₹10,000 का फ्लैट डिस्काउंट और ₹10,000 का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।