Zydus Lifesciences Share Price: Q4 नतीजों ने बदल दी निवेशकों की तकदीर! ब्रोकरेज का बड़ा संकेत आते ही भागा ये स्टॉक! सीधे पहुंचा 52-वीक के हाई पर

Zydus Lifesciences Share Price: Zydus Lifesciences Ltd के Q4FY26 के मजबूत नतीजों और 1,100 करोड़ रुपये के बायबैक ऐलान के बाद शेयर में 7% तक तेजी आई और यह 52-वीक हाई पर पहुंच गया। कंपनी का मुनाफा 14.6% बढ़कर 1,592.9 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज हुई। (NSE: ZYDUSLIFE, BSE: 532321)

Zydus Lifesciences Share Price: Q4 नतीजों ने बदल दी निवेशकों की तकदीर! ब्रोकरेज का बड़ा संकेत आते ही भागा ये स्टॉक! सीधे पहुंचा 52-वीक के हाई पर

(Zydus Lifesciences Share Pricee/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 20, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: May 20, 2026 4:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Zydus Lifesciences Ltd का शेयर 52-वीक हाई पर पहुंचा
  • स्टॉक में 7% से ज्यादा की जोरदार तेजी
  • Q4 में मुनाफा 14.6% बढ़कर ₹1,592.9 करोड़

नई दिल्ली: Zydus Lifesciences Share Price: आज बुधवार को Zydus Lifesciences Ltd के शेयर में जोरदार तेजी देखी गई और स्टॉक 7% से ज्यादा उछलकर सीधे 52-वीक के हाई पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर का भाव 1,093.65 रुपये तक गया जो पिछले एक साल का सबसे ऊंचा स्तर है। कंपनी के मजबूत Q4 नतीजों और 1,100 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक ऐलान ने निवेशकों के भरोसे और बढ़ा दिया है।

Q4 में बढ़ा मुनाफा और रेवेन्यू

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 14.6% बढ़कर 1,592.9 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 1,390.5 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 7,587 करोड़ रुपये पहुंच गई। इस दौरान कंज्यूमर वेलनेस बिजनेस ने शानदार प्रदर्शन किया और कंपनी की ग्रोथ में बड़ा योगदान दिया। इस सेगमेंट की आय 908 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,463 करोड़ रुपये हो गई।

बायबैक से निवेशकों का भरोसा बढ़ा

कंपनी के बोर्ड ने 1,150 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1,100 करोड़ रुपये का बायबैक मंजूर किया है। आमतौर पर बायबैक को कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और भविष्य पर भरोसे का संकेत माना जाता है। इसी वजह से बाजार में खरीदारी बढ़ी और शेयर में तेजी देखने को मिली। निवेशकों को उम्मीद है कि इससे शेयर को आगे भी सपोर्ट मिलेगा।

मैनेजमेंट और भविष्य की योजनाएं

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Sharvil Patel ने कहा कि FY26 कंपनी के लिए मजबूत रहा है और रेवेन्यूप्रॉफिट दोनों में अच्छा प्रदर्शन हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में नई दवाइयों और प्रोडक्ट पाइपलाइन से ग्रोथ और मजबूत होगी। खासकर अमेरिका के बाजार में Rolvedon, Beizray और gCopaxone जैसे प्रोडक्ट्स से अच्छी उम्मीदें हैं।

Zydus Lifesciences Ltd – स्टॉक अपडेट (20 मई 2026)

पैरामीटर वैल्यू
करंट प्राइस ₹ 1,040.30
बदलाव +₹21.40 (2.10%)
अपडेट टाइम 20 May, 3:30 PM IST
ओपन ₹ 1,066.15
हाई ₹ 1,093.65
लो ₹ 1,038.05
मार्केट कैप ₹1.05 लाख करोड़
P/E रेशियो 21.19
52-वीक हाई ₹ 1,093.65
52-वीक लो ₹ 835.50
डिविडेंड यील्ड 1.06%
तिमाही डिविडेंड ₹ 2.76

ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज हाउस भी Zydus Lifesciences Ltd को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में स्टॉक को अपग्रेड किया गया है। जबकि कुछ ने अमेरिका में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। फिर भी मजबूत नतीजे और बायबैक के चलते फिलहाल बाजार का रुख सकारात्मक बना हुआ है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।