OnePlus N6x Launch Date: OnePlus का बड़ा सरप्राइज! नया किफायती स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कीमत और खासियत जानकर खुद को नहीं रोक पाएंगे

Ads

OnePlus N6x Launch Date: OnePlus ने पुष्टि की है कि उसका नया किफायती स्मार्टफोन OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होगा। यह बजट सेगमेंट का फोन होगा और इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले इसके कई फीचर्स और जानकारी भी सामने आ चुकी है।

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 04:01 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 04:04 PM IST

(OnePlus N6x Launch Date/ Image Credit: OnePlus)

HIGHLIGHTS
  • OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को होगा लॉन्च।
  • फोन में मिल सकती है 7000mAh की बड़ी बैटरी।
  • 20 हजार रुपये से कम हो सकती है शुरुआती कीमत।

नई दिल्ली: OnePlus N6x Launch Date: भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च (OnePlus N6x Launch Date) करने जा रहा है। कंपनी ने कई टीजर जारी करने के बाद इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 31 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। OnePlus N6x कंपनी की नई N सीरीज का हिस्सा होगा और इसे बजट व मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है।

Amazon और OnePlus वेबसाइट पर होगी बिक्री

OnePlus N6x को कंपनी ने ऑनलाइन बिक्री (OnePlus N6x Launch Date) के लिए तैयार किया है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon India और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। टीजर के जरिए फोन के डिजाइन की झलक भी सामने आ चुकी है। इसमें फ्लैट बैक पैनल दिया गया है जो टेक्स्चर फिनिश के साथ आएगा। कंपनी इस फोन को बरगंडी रेड और आइस ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है।

7000mAh बैटरी और कैमरा डिजाइन ने खींचा ध्यान

OnePlus N6x के रियर डिजाइन की बात करें तो इसमें पिल शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो बैक पैनल के ऊपरी बाएं हिस्से में मौजूद है। हालांकि अभी कैमरा सेंसर और लेंस से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी आने वाले दिनों में इसके कैमरा फीचर्स का खुलासा कर सकती है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलने की पुष्टि हुई है।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी बताई जा रही है। OnePlus N6x में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम हो सकती है। कंपनी का फोकस इस फोन में बेहतर बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए मजबूत परफॉर्मेंस देने पर है।

20 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus N6x की कीमत (OnePlus N6x Launch Date) 20 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि लॉन्च के समय फोन के प्रोसेसर, कैमरा, चार्जर और अन्य फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारियां सामने आ जाएंगी। OnePlus N6x किफायती कीमत में दमदार बैटरी और आकर्षक डिजाइन के साथ बाजार में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

OnePlus N6x भारत में कब लॉन्च होगा?

OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म की है।

OnePlus N6x की कीमत कितनी हो सकती है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत नहीं बताई है।

OnePlus N6x की बैटरी कितनी होगी?

OnePlus N6x में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबा बैकअप देने में मदद कर सकती है।

OnePlus N6x कहां से खरीदा जा सकेगा?

यह स्मार्टफोन Amazon India और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा।