(Vivo X300 Series Launch Date/ Image Credit: Tata)
नई दिल्ली: Vivo X300 Series Launch Date: Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये दोनों स्मार्टफोन भारत में 6 मई को लॉन्च होंगे। इनकी बिक्री 14 मई से शुरू होगी। लॉन्च से पहले ही दोनों फोन टेक दुनिया में काफी चर्चा में है और लीक के जरिए इनके कुछ फीचर्स भी सामने आ चुके हैं।
Vivo X300 FE को भारत में एक खास ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। जो एक्सक्लूसिव माना जा रहा है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। फोन में 6.31 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें 6,500mAh की बैटरी मिलेगी। जिसमें 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
वहीं, अगर कैमरे की बात करें तो Vivo X300 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलने की उम्मीद है। यह कैमरा ZEISS ऑप्टिक्स के साथ आएगा, जिससे फोटो क्वालिटी बेहतर होगी। फोन में Lilac Purple, Noir Black और Urban Olive जैसे कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं।
Vivo X300 Ultra को प्रीमियम सेगमेंट में रखा गया है। इसमें 6.82 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3000 nits ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करेगा। इसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलने की संभावना है। बैटरी 6600mAh की होगी जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
X300 Ultra में 200MP का मेन कैमरा, 200MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है जो ZEISS ट्यूनिंग के साथ आएगा। दोनों फोन में एक्सटर्नल टेलीफोटो एक्सटेंडर फीचर भी दिया जा सकता है। कीमत की बात करें तो X300 FE लगभग 79,999 रुपये और X300 Ultra लगभग 1,59,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है। ये फोन Amazon, Flipkart और Vivo के आधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध होंगे।