आमिर खान हुए 54 बरस के,किरण संग काटे केक, फैंस ने बरसाया प्यार

Ads

आमिर खान हुए 54 बरस के,किरण संग काटे केक, फैंस ने बरसाया प्यार

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 10:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

मुंबई। सुपरस्टार आमिर खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है और इस खास दिन पर इंटरनेट पर स्नेह और शुभकामनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है जहाँ अभिनेता के चाहने वाले अपने पसंदीदा अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे है।

इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से प्रसिद्ध, बॉलीवुड में आमिर खान ने कई सालों में एक ऐसी छवि बना ली है, जिसे कई लोग प्रेरणा के नज़रिए से देखते है।अपनी खास फिल्म और सामाजिक मुद्दों को उठाने के कारण आमिर खान दर्शको के बीच खास स्थान बनाए हुए हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे एक
कैलकुलेटिव इंसान है जो समाज में बदलाव लाने की शक्ति रखते हैं।

 

आमिर खान ने हर साल की तरह इस साल भी प्रथा को जारी रखते हुए मीडिया और फोटोग्राफरों के साथ अपने इस विशेष दिन को मनाया जहाँ अभिनेता मीडिया के साथ अपने जन्मदिन का केक काट कर उनके साथ बातचीत कर समय बिताते हुए नज़र आए।