Standup Comedian Anudeep Katikala Arrested : समय रैना के बाद अब इस कॉमेडियन पर गिरी गाज! सुपरस्टार्स और उप मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, 1100 KM दूर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ads

तेलुगू स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला को उनके रोस्ट कॉमेडी वीडियो को लेकर आंध्र प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज से हिरासत में लिया है। उन पर पवन कल्याण और राम चरण के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिससे सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी बनाम मर्यादा को लेकर बहस छिड़ गई है।

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 03:33 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 03:35 PM IST

Standup Comedian Anudeep Katikala Arrested / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • रोस्ट कॉमेडी वीडियो वायरल होने के बाद अनुदीप कटिकाला को प्रयागराज से हिरासत में लिया गया
  • पवन कल्याण और राम चरण पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज हुई कई एफआईआर
  • सोशल मीडिया पर कॉमेडी की सीमाओं और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर छिड़ी बहस

एंटरटेनमेंट डेस्क : Standup Comedian Anudeep Katikala Arrested  समय रैना और कुणाल कामरा के बाद अब तेलुगू स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। आंध्र प्रदेश पुलिस ने 1100 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अनुदीप को हिरासत में लिया है। उन पर साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के निजी जीवन और अभिनेता राम चरण के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। यह विवाद उनके एक हालिया रोस्ट कॉमेडी सेट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू हुआ।

Anudeep Katikala Prayagraj Arrest क्या है विवाद की जड़ ?

हैदराबाद के रहने वाले और सिली साउथ कॉमेडी क्लब के संस्थापक अनुदीप ने द टॉलीवुड रोस्ट शो के दौरान कोनिडेला परिवार को निशाना बनाया था। आरोप है कि उन्होंने राम चरण के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उनकी आर्थिक हैसियत की तुलना उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी से करते हुए तंज कसा। इसके अलावा, उन्होंने पवन कल्याण के वैवाहिक इतिहास और निहारिका कोनिडेला की असफल शादी का भी मजाक उड़ाया।

वीडियो में मांगी माफ़ी

इस वीडियो के वायरल होते ही राम चरण के प्रशंसक और जन सेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। काकीनाडा और तिरुपति में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि, अनुदीप ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि उनका मकसद नारीवाद और तलाक जैसे विषयों को सामान्य बनाना था, न कि किसी को ठेस पहुँचाना। उन्होंने यह भी दावा किया कि वायरल क्लिप्स में उनके उस हिस्से को हटा दिया गया जहाँ उन्होंने कहा था कि तलाक हंसी का विषय नहीं है।

पुलिस की गिरफ्त में अनुदीप

विरोध बढ़ता देख अनुदीप हैदराबाद छोड़कर प्रयागराज चले गए थे, जहाँ काकीनाडा पुलिस ने उन्हें उनके पिता के साथ टहलते हुए हिरासत में ले लिया। जन सेना पार्टी के नेताओं का कहना है कि अनुदीप की कॉमेडी घटिया और अपमानजनक है, जबकि सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी और कॉमेडी की सीमाओं को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अनुदीप को ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-