trisha krishnan/ image source: ibc24 file image
CM Vijay Karuppu Movie: तमिलनाडु: तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय शुरू हो गया है। विजय ने बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करते हुए सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। उनके पक्ष में 144 विधायकों ने वोट किया, जिसके बाद यह साफ हो गया कि राज्य की कमान अब मजबूती से उनके हाथों में है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद विजय ने तेज फैसले लेने शुरू कर दिए हैं, जिससे उनके प्रशासनिक अंदाज की चर्चा हर तरफ हो रही है।
इसी बीच विजय सरकार के एक फैसले ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देशक RJ बालाजी की फिल्म करुप्पु के लिए सुबह 9 बजे शो चलाने की विशेष अनुमति दे दी है। इस फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इसके पहले दिन के शो को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
फिल्म के निर्माताओं Dream Warrior Pictures ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करते हुए विजय की तस्वीर साझा कर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सुबह 9 बजे शो की अनुमति देने से दर्शकों को पहला शो देखने का मौका मिलेगा। तमिलनाडु में इस तरह की अनुमति को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि यहां आमतौर पर सुबह के शुरुआती शो पर सख्त नियम लागू हैं।
करुप्पु को लेकर फैंस में खासा उत्साह है, क्योंकि इस फिल्म से सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी पूरे 21 साल बाद पर्दे पर लौट रही है। दोनों इससे पहले साल 2005 में आई फिल्म Aaru में साथ नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक निडर वकील सरवनन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज के कमजोर वर्गों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता है। कहानी में भ्रष्ट सिस्टम, अदालत की जंग और दिव्य शक्ति का दिलचस्प मिश्रण दिखाया गया है।
एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों रुपये की टिकट बिक्री कर ली है। माना जा रहा है कि पहले दिन यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।
वहीं तृषा कृष्णन और विजय की दोस्ती भी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। विजय के चुनाव जीतने के बाद तृषा उनसे मिलने पहुंची थीं और शपथ ग्रहण समारोह में भी उनकी मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री के इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान
नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या
बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत
जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई
महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की