Drishyam 3 Advance Booking Collection: रिलीज से पहले ही Drishyam 3 ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में कर ली इतने करोड़ रुपए की कमाई, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Ads

Drishyam 3 Advance Booking Collection: मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 3’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रही है।

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 05:44 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 05:46 PM IST

Drishyam 3 Advance Booking Collection/Image Credit: Instagram

HIGHLIGHTS
  • ‘दृश्यम 3’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रही है।
  • फिल्म के जरिए एक बार फिर मोहनलाल और जीतू जोसेफ की जोड़ी कमबैक कर रही है।
  • रिलीज के पहले ही ये फिल्म नियाभर में प्री टिकट सेल में बवाल काट रही है।

Drishyam 3 Advance Booking Collection: मुंबई: मलयालम सिनेमा जगत की मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 3’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रही है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर मोहनलाल और जीतू जोसेफ की जोड़ी कमबैक कर रही है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज के पहले ही ये फिल्म नियाभर में प्री टिकट सेल में बवाल काट रही है।

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग जारी

‘दृश्यम 3’ के रिलीज से पहले ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। दरअसल फैंस जॉर्जकुट्टी को पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेताब हैं। यह मलयालम क्राइम थ्रिलर 21 मई, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री पर नजर रखने वाली वेबसाइट एबी जॉर्ज के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ की वर्ल्डवाइड धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है (Drishyam 3 Advance Booking Collection) और इसने प्री टिकस सेल में अब तक लगभग 5.20 करोड़ रुपए कमा डाले हैं। पोस्ट मे लिखा गया है, “ दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड एडवांस कलेक्शन 5.20 करोड़ तक पहुंच गया है, विदेशों में $320K, 10 दिन बाकी है, मोहनलाल, जीतू जोसेफ।”

‘दृश्यम 3’ का स्टार कास्ट

Drishyam 3 Advance Booking Collection: दृश्यम 3 के स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म में कई लीडिंग कलाकार एक बार फिर नजर आने वाले हैं। (Drishyam 3 Advance Booking Collection) मोहनलाल के साथ, मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल जॉर्जकुट्टी के परिवार के सदस्यों के रूप में वापसी कर रही हैं। सपोर्टिग कलाकारों में सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी भी शामिल हैं। यह फिल्म 21 मई, 2026 वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इन्हे भी पढ़ें:-