Asrani Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका, मशहूर कॉमेडियन और एक्टर का निधन, पिछले कई दिनों से चल रहे थे ​बीमार

Asrani Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका, मशहूर कॉमेडियन और एक्टर का निधन, पिछले कई दिनों से चल रहे थे ​बीमार

Asrani Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका, मशहूर कॉमेडियन और एक्टर का निधन, पिछले कई दिनों से चल रहे थे ​बीमार

Asrani Passed Away | Photo Credit: IBC24

Modified Date: October 20, 2025 / 08:59 pm IST
Published Date: October 20, 2025 8:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महान कॉमेडियन असरानी का निधन
  • इंडस्ट्री में शोक की लहर
  • ‘शोले’ के ‘अंग्रेज़ों के ज़माने के जेलर’ से लेकर 400 से ज़्यादा फिल्मों तक का सफर

नई दिल्ली: Asrani Passed Away दिवाली के दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर असरानी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे, जिसके बाद आज उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली।

1 जनवरी 1941 को हुआ था जन्म

Asrani Passed Away आपको बता दें कि बॉलीवुड के सदाबहार हास्य कलाकार असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था। उनका जन्म 1 जनवरी 1941 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। असरानी ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक से की और 400 से अधिक फिल्मों में काम किया और इस दौरान उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई यादगार रोल निभाए। साथ ही लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई।

उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखा अंदाज उन्हें बॉलीवुड का बेमिसाल सितारा बनाता है। ‘शोले’ में उनकी ‘अंग्रेज़ों के जमाने का जेलर’ वाली भूमिका आज भी दर्शकों को हँसाती है। ‘खट्टा मीठा’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार हमेशा याद रहते हैं।

पत्नी के साथ भी किया फिल्में

आपको बता दें कि असरानी शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल जयपुर से करने के बाद वह ग्रेजुएशन के लिए राजस्थान कॉलेज चले गए। पढ़ाई खत्म होने के बाद असरानी ने बतौर रेडियो आर्टिस्ट काम किया। असरानी की वाइफ मंजू बंसल ईरानी हैं। असरानी अपनी पत्नी के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

साल 2004 कांग्रेस पार्टी किया था ज्वाइन

इतना ही नहीं गोवर्धन असरानी ने राजनीति में भी किस्मत अजमाया। उन्होंने साल 2004 में कांग्रेस में शामिल हुए। जिसके बाद वे लोकसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए काफी सराहनी कार्य किया।

इ​न्हें भी पढ़े:-

Jethalal’s Happy Diwali video: आपकी दिवाली और भी मजेदार, जेठालाल का गाना ‘हैप्पी दिवाली’ वायरल, जानें शेयर करने के आसान तरीके 

Tej Pratap Yadav News Today: तेज प्रताप यादव नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? नामांकन रैली के दौरान कर दी बड़ी गलती, दर्ज हुआ मामला


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।