Governor Movie Buy 1 Get 1 Free Ticket : पहले दिन ठंडी रही कमाई, अब मेकर्स ने खेला बड़ा दांव! मनोज बाजपेयी की फिल्म पर FREE टिकट का ऑफर

Ads

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले दिन फिल्म ने 90 लाख का बिजनेस किया है। इसी बीच वीकेंड पर धमाका करने के लिए मेकर्स ने 'Buy 1 Get 1 Free' टिकट का ऑफर निकाल दिया है।

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 04:13 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 04:18 PM IST

Governor Movie Buy 1 Get 1 Free Ticket / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • मनोज बाजपेयी की Governor ने पहले दिन 90 लाख रुपये की कमाई की।
  • मेकर्स ने Buy 1 Get 1 Free टिकट ऑफर की घोषणा की है।
  • फिल्म 1991 के भारतीय आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Governor Movie Buy 1 Get 1 Free Ticket :  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गवर्नर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वर्ष 1991 के भीषण भारतीय आर्थिक संकट के बैकग्राउंड पर बनी यह फिल्म एक ऐसे अनसुने हीरो की कहानी दिखाती है, जिसने देश को दिवालिया होने की कगार से बाहर निकाला था। फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने दर्शकों को थियेटर्स तक खींचने के लिए एक महा-ऑफर का ऐलान कर दिया है।

‘बाय 1 गेट 1 फ्री टिकट’ का ऑफर

1991 Indian Economic Crisis Movie फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने ‘बाय 1 गेट 1 फ्री टिकट’ (Buy 1 Get 1 Free) का बंपर ऑफर लॉन्च किया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत के बदलाव की दिशा तय करने वाली कहानी देखें। BookMyShow पर GOVERNOR कोड का इस्तेमाल करें और एक टिकट के साथ दूसरा टिकट मुफ्त पाएं।’

क्या है फिल्म की कहानी ?

यह फिल्म रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटारमनन के साहसिक फैसलों से प्रेरित है। फिल्म की शुरुआत साल 2022 के श्रीलंका संकट से होती है, जिसके जरिए सीनियर जर्नलिस्ट अदिति अपने बेटे को 1990 के भारत की याद दिलाती हैं। उस दौर में देश भयंकर राजनीतिक अस्थिरता और विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से जूझ रहा था। जब ए. रमणन को नेशनल बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर बनाया गया, तब देश के पास कर्ज चुकाने और सरकार चलाने के लिए महज 1.2 बिलियन डॉलर ही बचे थे। महंगाई चरम पर थी, खाड़ी युद्ध का संकट था और लोग राशन के लिए तड़प रहे थे।

Manoj Bajpayee Governor Movieफ्री टिकट का मास्टरस्ट्रोक

12 जून 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है, जिसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रड्यूस और चिन्मय मांडलेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जावेद अख्तर के लिखे गीतों को अमित त्रिवेदी ने शानदार संगीत दिया है। पहले दिन की सामान्य ओपनिंग के बाद, मेकर्स द्वारा वीकेंड पर लाया गया यह ‘फ्री टिकट’ वाला मास्टरस्ट्रोक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की किस्मत पूरी तरह पलट सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :