(India’s Best Dancer Season 5 Winner/Image Credit: sonytvofficial Instagram)
रायपुर: India’s Best Dancer Season 5 Winner: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ का खिताब (India’s Best Dancer Season 5 Winner) रायपुर के रितेश पाल और उनके कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर ने जीत लिया। ‘इंडिया वाला डांस’ थीम के साथ चले इस सीजन में रितेश ने शुरुआत से ही अपने डांस और मेहनत से जजों और दर्शकों का ध्यान खींचा। उन्होंने अलग-अलग डांस स्टाइल में परफॉर्म किया और तीन बार ‘बैटल ट्रॉफी’ भी अपने नाम की।
ग्रैंड फिनाले में रितेश और प्रतीक का मुकाबला दिपाली बोरकर, प्रथमेश माने, अंशिका धारा और गीतांजलि मारवाह से हुआ। फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स ने अलग-अलग डांस फॉर्म दिखाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रितेश ने पूरे सीजन में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया और हर चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी डांसिंग स्किल्स को निखारा। आखिरकार शानदार परफॉर्मेंस के दम पर रितेश और प्रतीक विजेता बनकर उभरे।
‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ का फिनाले (India’s Best Dancer Season 5 Winner) काफी खास रहा। शो में करिश्मा कपूर, जावेद जाफरी, गीता कपूर और टेरेंस लुईस ने जज की भूमिका निभाई। वहीं, अभिनेता जैकी श्रॉफ और स्पेशल गेस्ट तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी फिनाले में नजर आए। सितारों की मौजूदगी और शानदार डांस परफॉर्मेंस ने शो के अंतिम एपिसोड को यादगार बना दिया।
विनर बनने के बाद रितेश पाल ने कहा कि डांस हमेशा से उनका पैशन रहा है और यह जीत उनके लिए सपने के सच होने जैसी है। उन्होंने जजों का मार्गदर्शन देने के लिए आभार जताया। रितेश ने खास तौर पर अपने कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन पर भरोसा किया। उन्होंने कहा कि शो ने उन्हें कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर नए डांस फॉर्म सीखने का मौका दिया।
प्रतीक उटेकर ने रितेश के साथ ट्रॉफी जीतने (India’s Best Dancer Season 5 Winner) को गर्व और भावनाओं से भरा पल बताया। उन्होंने कहा कि रितेश ने उनके विजन पर भरोसा किया और हर चुनौती को पूरे मन से स्वीकार किया। दोनों का बैकग्राउंड कंटेम्पररी डांस से जुड़ा है, लेकिन शो के दौरान उन्होंने कई नए डांस फॉर्म आजमाए। रितेश की जीत के साथ ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ का शानदार सफर भी पूरा हो गया।