Dileep Raj Passes Away: इस मशहूर अभिनेता का महज 47 साल की उम्र में निधन.. सीने में उठा था तेज दर्द, अपोलो अस्पताल में ली आखिरी सांस

Ads

Kannada Actor and Producer Dileep Raj Passes Away: कन्नड़ अभिनेता दिलीप राज का 47 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, इंडस्ट्री में शोक छाया।

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 12:59 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 12:59 PM IST

Kannada Actor and Producer Dileep Raj Passes Away || Image- The Economic Times file

HIGHLIGHTS
  • अभिनेता दिलीप राज का हार्ट अटैक से 47 वर्ष में निधन हुआ।
  • बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
  • कन्नड़ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई।

मुंबई: कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेता और निर्माता दिलीप राज का निधन हो गया है। उन्होंने 47 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस खबर के बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। (Kannada Actor and Producer Dileep Raj Passes Away) बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के दिलीप राज की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में बेंगलुरु के कुमारस्वामी लेआउट स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

दिलीप राज के निधन की खबर सामने आते ही कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार दुख जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इंडस्ट्री ने एक बेहद प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है। कई कलाकारों ने उन्हें मेहनती, विनम्र और नेकदिल इंसान बताया।

दिलीप राज का जन्म 2 सितंबर 1978 को बेंगलुरु में हुआ था। बचपन से ही उनका झुकाव कला और मनोरंजन की दुनिया की तरफ था। कॉलेज के दिनों में उन्होंने थिएटर किया और अभिनय की बारीकियां सीखीं।

इन सीरियल्स में किया था काम

थिएटर में अपनी पहचान बनाने के बाद दिलीप राज ने टेलीविजन इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने छोटे पर्दे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में उन्होंने कई कन्नड़ सीरियलों में काम किया और धीरे-धीरे दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए। (Kannada Actor and Producer Dileep Raj Passes Away) ‘कंकणा माने’, ‘जननी’, ‘अर्ध सत्य’, ‘रंगोली’, ‘मंगल्या’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे सीरियलों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद दिलीप राज ने फिल्मों की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

उन्होंने साल 2005 में रिलीज हुई ‘बॉयफ्रेंड’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2007 में आई फिल्म ‘मिलन’ से मिली। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय की काफी सराहना हुई। इसके बाद उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री के चर्चित कलाकारों में शामिल हो गए। इसके अलावा, उन्होंने ‘यू-टर्न’, ‘आर ऑक्टोबर’ और ‘लव मॉकटेल 3’ जैसी फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया।

अभिनय के अलावा दिलीप राज ने निर्माता के तौर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस डीआरआर प्रोडक्शंस के जरिए कई टीवी शोज बनाए। ‘हिटलर कल्याण’ धारावाहिक से उन्हें बतौर निर्माता और अभिनेता दोनों रूपों में बड़ी सफलता मिली। यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान

नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत

जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई

महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की

Q1. दिलीप राज का निधन कैसे हुआ?

उत्तर: दिलीप राज की मौत अचानक आए हार्ट अटैक के कारण हुई बताई जा रही है।

Q2. दिलीप राज को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया था?

उत्तर: उन्हें बेंगलुरु के कुमारस्वामी लेआउट स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Q3. दिलीप राज किन लोकप्रिय सीरियलों और फिल्मों में नजर आए थे?

उत्तर: उन्होंने ‘मिलन’, ‘यू-टर्न’, ‘कंकणा माने’ और ‘हिटलर कल्याण’ में काम किया था।