Musafir Cafe Movie Official Trailer : Image credit :NETFLIX
एंटरटेनमेंट डेस्क : Musafir Cafe Movie Official Trailer अभिनेता विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर 14 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के चर्चित उपन्यास पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को प्यार, बिछड़ने, यादों और जिंदगी के सफर की बेहद इमोशनल कहानी से रूबरू कराएगी।
ट्रेलर की शुरुआत एक लाइब्रेरी से होती है, जहां चंदर और सुधा की मुलाकात होती है, जो आगे चलकर प्यार में बदल जाती है। इसके बाद कहानी में प्रीति की एंट्री होती है, जो चंदर की जिंदगी में नया मोड़ और नई उम्मीद लेकर आती है। चंदर और प्रीति का रिश्ता मजबूत होने लगता है, लेकिन चंदर अपनी पुरानी यादों से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाता। ट्रेलर के अंत में सुधा की दोबारा एंट्री होती है, जिससे चंदर की जिंदगी में एक बार फिर भावनात्मक उथल-पुथल शुरू हो जाती है।
रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्यार, यादों और रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाती है। ‘मुसाफिर कैफे’ आगामी 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रेलर को दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और प्रशंसक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।