निर्देशक नीरज पांडे की पिछली फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा कर दर्शको के दिलो को जीत लिया था। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म को खूब पसंद किया गया था। एम.एस. धोनी जैसी उम्दा फ़िल्म देने के बाद अब “अय्यारी” फिल्म से नीरज फिर निर्देशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अक्सर नीरज पांडे अपनी फिल्म को बेहतरीन तरीके से दर्शको के सामने पेश करने के लिए जाने जाते है जो सीधे दर्शको के दिल को छू जाती है और ऐसी ही एक फ़िल्म थी एम.एस.धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी, जो आज भी हर किसी के जहन में तरोताज़ा है। और अब उनकी आगामी फिल्म “अय्यारी” 26 जनवरी को अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।
And as it gets ready…https://t.co/K2NDMWTt8c
— Neeraj Pandey (@neerajpofficial) November 18, 2017
ए वेडनेस डे, बेबी, स्पेशल 26, एम, एस, धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी जैसी बेहतरीन और बेमिसाल फिल्में देने के बाद नीरज पांडे की आगामी फिल्म अय्यारी सच्ची घटनाओ से प्रेरित हैं| यह फ़िल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी, रकुल प्रीत, पूजा चोपड़ा, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर जैसे उम्दा कलाकरों से लैस है। फ़िल्म की कहानी दिल्ली, लंदन, और कश्मीर से वाकिफ़ रखती है।
Brothers in arms.
From the sets of #Aiyaary
@S1dharthM @BajpayeeManoj @ShitalBhatiaFFW pic.twitter.com/O05rkxICRD— Neeraj Pandey (@neerajpofficial) June 16, 2017
नीरज पांडे जिन्हें वास्तविक स्थानों पर शूट करना पसंद है वो घाटी के कुछ हिस्सों में इस फ़िल्म को फिल्माएंगे। नीरज पांडे की फ़िल्म “अय्यारी” प्लान सी स्टूडियोज और जयंतलाल गड़ा (पेन) द्वारा प्रस्तुत है। शीतल भाटिया, धवल जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित मोशन पिक्चर कैपिटल 26 जनवरी 2018 को देशभर में रिलीज होगी।