Audi Nuvolari Launched: Audi की पहली हाई-परफॉर्मेंस हाइब्रिड सुपरकार हुई लॉन्च, महज 6.8 सेकंड में पकड़ती है 200 की स्पीड, जानिए क्या है इसकी खासियत
Audi Nuvolari Launched: ऑडी ने अपनी पहली हाइब्रिड सुपरकार Audi Nuvolari लॉन्च कर दी है। यह 1,001PS की जबरदस्त पावर पैदा करती है और 350 किमी/घंटा से अधिक की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। कंपनी के अनुसार, यह अब तक की सबसे तेज और सबसे शक्तिशाली Audi कारों में शामिल है।
(Audi Nuvolari Launched/ Image Credit: Audi)
- 1001PS पावर वाली ऑडी की पहली हाइब्रिड सुपरकार।
- 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.6 सेकंड में।
- 350 किमी/घंटा से ज्यादा की टॉप स्पीड।
Audi Nuvolari Launched: ऑडी ने अपनी पहली हाइब्रिड सुपरकार Audi Nuvolari को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के इतिहास की सबसे तेज और सबसे शक्तिशाली कार मानी जा रही है। खास बात यह है कि इस सुपरकार की केवल 499 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। जिससे यह बेहद एक्सक्लूसिव मॉडल बन जाती है। दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार डिजाइन के साथ यह कार सुपरकार सेगमेंट में नई पहचान बनाने को तैयार है।
इंजन और जबरदस्त परफॉर्मेंस (Engine and Powerful Performance)
Audi Nuvolari में हाई-परफॉर्मेंस हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। जो कुल 1001PS की पावर पैदा करता है। इसमें 4.0 लीटर V8 बिटर्बो इंजन लगाया गया है जो अकेले 800 हॉर्सपावर और 730Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई हैं। जिनमें दो फ्रंट एक्सल पर और एक इंजन व ट्रांसमिशन के बीच लगी है। यह सिस्टम कार को बेहद तेज और स्मूथ एक्सीलरेशन देने में मदद करता है।
रफ्तार और ड्राइविंग टेक्नोलॉजी (Speed and Driving Technology)
यह सुपरकार केवल 2.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं 200 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने में इसे सिर्फ 6.8 सेकंड लगते हैं। इसकी टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटा से भी अधिक बताई गई है। कार में Quattro Predictive Ride तकनीक दी गई है जो सड़क की स्थिति, ग्रिप और स्पीड पर लगातार नजर रखती है। इसके अलावा E-Hybrid, Balanced, Dynamic, Dynamic+ और Track Mode जैसे कई ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं।
डिजाइन में दिखी Formula 1 की झलक (Glimpse of Formula 1)
Audi Nuvolari के डिजाइन में Formula 1 तकनीक का प्रभाव साफ दिखाई देता है। कार को हल्का और मजबूत बनाने के लिए कार्बन फाइबर और ऑडी स्पेस फ्रेम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें फोर्ज्ड सेंटर-लॉक व्हील्स, खास S-Duct और ऑटोमैटिक रियर विंग दिया गया है। यह सिस्टम कार को तेज रफ्तार में जमीन से चिपकाए रखने में मदद करता है और 400 किलोग्राम से ज्यादा डाउनफोर्स पैदा करता है। इसमें F1 कारों की तरह DRS बटन भी दिया गया है।
दमदार ब्रेकिंग और प्रीमियम इंटीरियर (Breaking and Premium Interiors)
सुरक्षा और नियंत्रण के लिए कार में Audi Ceramic Pro ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। आगे 10-पिस्टन और पीछे 4-पिस्टन ब्रेक कैलिपर्स लगाए गए हैं जो तेज रफ्तार में भी कार को प्रभावी ढंग से रोक सकते हैं। इंटीरियर को स्पोर्टी और प्रीमियम बनाया गया है। इसमें कार्बन फाइबर से बनी हल्की रेसिंग सीट्स दी गई हैं जो ड्राइवर को बेहतर आराम और कंट्रोल प्रदान करती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- OnePlus Community Sale 2026: OnePlus की धमाकेदार सेल शुरू होते ही मचा तहलका! स्मार्टफोन और टैबलेट पर ऐसे बंपर ऑफर्स और डिस्काउंट कि खरीदने वालों की लग गई लाइन
- Birds Masturbation is Natural: इंसान ही नहीं आपके घर का पालतू तोता भी करता है हस्तमैथुन, वैज्ञानिकों ने गहन शोध के बाद किया सनसनीखेज खुलासा
- Sushasan Tihar Vivad : ‘वाहवाही के लिए करते हैं बेइज्जती!’ मंच से फटकार पर भड़के कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों को दो टूक चेतावनी

Facebook


