दीपिका-रणवीर कर रहे पब्लिसिटी स्टंट, नहीं करेंगे शादी
दीपिका-रणवीर कर रहे पब्लिसिटी स्टंट, नहीं करेंगे शादी
दीपिका रणवीर एक दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहें हैं…जब तब कभी भी इनके शादी की खबरें भी आ जाती हैं… अब शादी की खबरें आएं भी क्यों न आए इनके रोमांस का लेवल रहता ही इतना हाई है.. अभी हाल ही में इन्हे साथ साथ अम्बानी के गणेशोत्सव पार्टी में स्पॉट किया गया। वहीं जब इनके ब्रेकअप की खबरें आ रहीं थी तब इनका ये कोजी होते हुए वीडियो वायरल हो गया…अब जब बार बार ये ऐसे अपने प्यार का इजहार करेंगे तो शादी की खबरें आनी लाजमी ही है।
लेकिन इन्हें शादी वगेरा कुछ नहीं करना है…ये जन्म जन्म के लिए एक दूजे का साथ नहीं देने वाले हैं…ये सब तो बस पब्लिसिटी के लिए चल रहा है… जी हाँ हुई न आपको भी हैरानी की भला हम ऐसा क्यों कह रहें हैं..जबकि ये प्यार के पंछी तो फिर से इश्क फरमाने में बीजी है.. तो आपको बता दें ऐसा हम नहीं ऐसा कहना है बॉलीवुड के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल पर्सन कमाल आर खान का जिन्होंने चोरी छिपे नहीं बल्कि डंके की चोट पर ट्वीट कर इस बात का ऐलान कर दिया है की दीपिका रणवीर का प्यार प्यार नहीं,, छलावा है, ये शादी नहीं करेंगे,,, ये सब इनकी फिल्मों के लिए पब्लिसिटी है।
कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में अंकिता और सुशांत का एक्जाम्पल भी दिया है कि उन्होंने तो पहले ही कह दिया था की ये शादी नहीं करेंगे और देखिए आज इनका ब्रेकअप हो चुका है…और अब ऐसे ही इन्होने भविष्यवाणी कर दी है की दीपिका रणवीर भी कभी शादी नहीं करेंगे,,, ये बस फ्रेंड्स विद बेनिफिट है.. बस फिर क्या कमाल के इस ट्वीट ने बवाल मचा दिया है। ट्विटर पर हमेशा की तरह उन्हें ट्रोल किया जा रहा है… वैसे ट्रोलर्स से कमल आर खान को कुछ फर्क पड़ता भी नहीं है… वो अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहतें हैं।
वैसे हमें नहीं पता कि केआरके को ऐसा क्यों लगता है कि रणवीर और दीपिका की शादी नहीं होगी… जहां तक इन दोनों के फैंस की बात है तो वो तो इनकी शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं.. वैसे आपको क्या लगता है… क्या यह दोनों लोग शादी करेंगे या नहीं ? हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा।

Facebook


