Sanvika New Web Series: पंचायत की रिंकी का चौंकाने वाला बयान! ‘बोल्ड रोल मुझे पसंद…’ कहकर लुटेरी दुल्हन बनने की कही बात, बताया क्यों करना चाहती हैं ऐसे किरदार?
Sanvika New Web Series: 'पंचायत' में रिंकी का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सानविका अब बड़े और दमदार रोल करना चाहती हैं। वह ऐसे किरदारों की तलाश में हैं जिनमें ज्यादा स्क्रीनस्पेस हो। हाल ही में उन्होंने 'लुटेरी दुल्हन' में मुख्य भूमिका निभाई है।
(Sanvika New Web Series/ Image Credit: hungamaott instagram)
- सानविका अब दमदार लीड रोल चाहती हैं
- ‘लुटेरी दुल्हन’ में निभाई मुख्य भूमिका
- छोटे रोल की सीमाओं पर खुलकर बोलीं
मुंबई: Sanvika New Web Series: वेब सीरीज ‘पंचायत‘ में रिंकी का किरदार निभाकर फेमस हुई अभिनेत्री सानविका अब अपने करियर में नए और चुनौतीपूर्ण रोल करना चाहती हैं। हाल ही में वह वेब सीरीज लुटेरी दुल्हन में मुख्य भूमिका में नजर आईं। उनका कहना है कि हर कलाकार चाहता है कि उसे ऐसा किरदार मिले जिसमें कई परतें हो और स्क्रीन पर ज्यादा समय भी मिले।
ज्यादा स्क्रीनस्पेस वाले रोल में दिलचस्पी
दरअसल, सानविका का मानना है कि छोटे रोल में कलाकार की संभावनाएं सीमित हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि हर कहानी की अपनी जरूरत होती है। लेकिन वह अब ऐसे किरदार करना चाहती हैं जिनमें उनकी मौजूदगी ज्यादा हो। उनके मुताबिक किसी भी कलाकार के लिए यह जरूरी होता है कि वह अपने किरदार को पूरी तरह दिखा सके और इसके लिए पर्याप्त स्क्रीनस्पेस मिलना चाहिए।
अभिनेत्रियों के रोल को लेकर कही बड़ी बात
सानविका ने यह भी कहा कि कई कहानियों में अभिनेत्री का किरदार सिर्फ हीरो को सपोर्ट करने तक सीमित रह जाता है। उन्होंने माना कि इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन अभिनेत्री के किरदार का अपना सफर और पहचान भी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जब उन्हें ‘लुटेरी दुल्हन‘ ऑफर हुई थी। तब पहले उन्हें पुलिस अफसर का रोल दिया जा रहा था लेकिन बाद में उन्होंने खुद दुल्हन वाला किरदार करने की इच्छा जताई।
खुद चुना चुनौतीपूर्ण किरदार
अभिनेत्री के अनुसार, उन्हें लगा कि दुल्हन वाला रोल ज्यादा चुनौतीपूर्ण और अलग होगा। वह पहले से ही दूसरे प्रोजेक्ट में पुलिस अफसर का किरदार निभा रही थीं। इसलिए उन्होंने कुछ नया करने का फैसला किया। सानविका ने कहा कि कलाकार को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि लंबे समय तक इंतजार करने के पीछे कारण यही था कि उन्हें अलग और यादगार रोल चाहिए थे।
‘पंचायत’ की रिंकी हमेशा रहेगी खास
सानविका ने साफ कहा कि लीड रोल करने के बाद भी ‘पंचायत’ में रिंकी का किरदार उनके दिल के बहुत करीब है। उन्होंने कहा कि उस किरदार में लौटना हमेशा आसान लगता है क्योंकि उसका लेखन बेहद सहज है। सेट पर पहुंचते ही वह फिर से रिंकी की दुनिया में खो जाती हैं और शूटिंग खत्म होते ही सामान्य जीवन में लौट आती हैं।
बोल्ड सीन को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने के बावजूद सानविका ने कहा कि उन्होंने अपने लिए कुछ सीमाएं तय कर रखी हैं। वह बोल्ड या ज्यादा कामुक सीन करने में सहज महसूस नहीं करतीं। उनके मुताबिक, किसी भी कहानी को दिखाने के कई तरीके हो सकते हैं और हर कलाकार की अपनी निजी पसंद होती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे कलाकार ऐसे रोल करते हैं तो उनके काम को मुझे देखने में कोई हर्ज नहीं है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Upcoming IPO: सोमवार से खुलेगा कमाई का दरवाजा! लॉन्च होंगे 3 नए IPO, लेकिन किसका GMP देगा सबसे बड़ा मुनाफा? जानिए पूरा राज
- Jharkhand IAS Transfer List PDF: आईएएस अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला, बदले गए इतने जिलों के कलेक्टर, देखिए 36 अधिकारियों को कहां मिली नई पोस्टिंग
- Pakistan Suicide Attack Railway Track : ट्रेन को निशाना बनाकर बड़ा सुसाइड अटैक! पटरी से उतरी एक्सप्रेस, पलक झपकते ही 26 लोगों की मौत

Facebook


