SIR in Uttarakhand: देवभूमि उत्तराखंड में शुरू हुई SIR की कवायद.. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली जिला कलेक्टरों की बैठक, दिए ये निर्देश
Special Intensive Revision in Uttarakhand: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर CEO ने जिलाधिकारियों संग बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
Special Intensive Revision in Uttarakhand || Image- UK DIPR File
- उत्तराखंड में SIR अभियान को लेकर CEO ने समीक्षा बैठक की।
- फार्म 6, 7 और 8 के दैनिक रिव्यू के निर्देश जारी।
- ASD सूची राजनीतिक दलों के BLA के साथ साझा करने के आदेश।
देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision in Uttarakhand) अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ VC के माध्यम से तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
फार्म 6,7 और 8 का दैनिक रुप से अनिवार्य रिव्यू के निर्देश
CEO ने निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अन्तिम रुप देते हुए, मैपिंग में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि फार्म 6,7 और 8 का दैनिक रुप से अनिवार्य रिव्यू कर उनका निष्पादन करें। प्रत्येक बूथ पर तैयार ASD (ऐबसेंट, शिफ्टेड, डेथ) लिस्ट को राजनीतिक दलों के BLA के साथ भी अनिवार्य रुप से साझा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में ASD सूची सभी BLA को उपलब्ध करा दी जाए।
SIR के प्लान को और प्रभावी बनाने के निर्देश
उन्होंने सभी जनपदों के गणना प्रपत्र की प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक एवं डिस्ट्रीब्यूशन प्लान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में सभी जिलाधिकारी सम्बंधित नगर निगम आयुक्तों के साथ बैठक कर SIR के प्लान को और प्रभावी बनाए। (Special Intensive Revision in Uttarakhand) इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से जुड़े।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ VC के माध्यम से तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की।
CEO ने निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अन्तिम रुप… pic.twitter.com/grQIpf5prR
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) May 12, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:-
ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन
त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया
अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार
‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच
चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Facebook


