Toxic New Release Date: इंतजार हुआ खत्म… यश की फिल्म ‘Toxic’ की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें कब बड़े पर्दें पर धमाल मचाएंगे सुपरस्टार
Toxic New Release Date: सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।
Toxic New Release Date/ Image Credit: thenameisyash instagram
Toxic New Release Date: मुंबई: सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म की रिलीज कई बार टाली गई थी और दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार से था। कई बार टलने के बाद अब यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के मुख्य अभिनेता यश ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा की। लंबे समय से फिल्म की रिलीज को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन पर अब विराम लग गया है।
फिल्म को पहले अप्रैल 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन निर्माण कार्य और पोस्ट-प्रोडक्शन के कारण इसकी रिलीज को जून तक टाल दिया गया था। (Toxic New Release Date) बाद में अंतरराष्ट्रीय वितरण योजनाओं और तकनीकी कार्यों के चलते फिल्म की रिलीज एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई।
गीतू मोहनदास ने किया है फिल्म का निर्देशन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यह एक बड़े बजट की पैन इंडिया एक्शन फिल्म है, (Toxic New Release Date) जिसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
फिल्म को कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में रिलीज किए जाने की योजना है। हालांकि मेकर्स ने कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इसे एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा बताया जा रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- West Bengal Bus Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस, इतने लोगों की हुई मौत, 30 से ज्यादा यात्री हुए घायल
- Bhilai Mule Account Case: सावधान! बैंक खाता किराए पर देना पड़ा भारी, अब सलाखों के पीछे पहुंचा युवक
- JDU National President: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लगी मुहर, दिया गया ये बड़ा अधिकार

Facebook


