BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior Ashram Loot Case: आश्रम के महंत पर हमला कर की थी लूट, कार-लैपटॉप और नकदी लेकर हुए थे फरार, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

आश्रम के महंत पर हमला कर की थी लूट, कार-लैपटॉप और नकदी लेकर हुए थे फरार…Gwalior Ashram Loot Case: The Mahant of the Ashram was attacked

Gwalior Ashram Loot Case | image Source | IBC24

Gwalior Ashram Loot Case | image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 30 Jun 2025 | 4:49 pmModified: 30 Jun 2025 | 4:49 pm
HIGHLIGHTS
  1. महंत पर हमले का मास्टरमाइंड दबोचा,
  2. वनखंडी आश्रम लूटकांड में बड़ा खुलासा, 
  3. महंत पर हमला कर की थी लूट,

ग्वालियर : Gwalior Ashram Loot Case: ग्वालियर के घाटीगांव वनखंडी आश्रम में घुसकर जूना अखाड़े के महंत शिवानंद गिरी पर हमला कर लूट करने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने लूटी गई कार, लेपटॉप बरामद कर लिया है। आरोपी ने लोगो से सुना था कि आश्रम के महंत पर काफी सारा पैसा है। इसलिए उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। लूट में शामिल दो आरोपी अभी भी फरार है। वही पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

Read More : Rajnandgaon Crime News: जंगल में मिली युवक-युवती की लाश, मचा हड़कंप, 3 दिन पहले हुई थी गुमशुदगी दर्ज

Gwalior Ashram Loot Case: दरअसल घाटीगांव थाना क्षेत्र के घाटीगांव के जंगल में स्थित वनखंडी आश्रम में गुरुवार की देर रात को महंत शिवानंद गिरी पर तीन लुटेरों ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें और उनके शिष्य को घायल कर उनकी कार, लैपटॉप, दो मोबाइल और 50 हजार रुपया नगद लूट लिया था। जिसे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर तीन दिन बाद लूट का मास्टरमाइंड देवी सिंह प्रजापति निवासी बानमौर मुरैना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि लूट का प्लान दीपू गुर्जर निवासी सातऊं कंपू ने बनाया था। क्योंकि दीपू का घाटीगांव आना जाना रहता है। दीपू ने बताया था आश्रम में दिन में तो लोगों की आवाजाही रहती है।

Read More : Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सोनम को शादी में मिले थे इतने लाख के गहने, क्राइम ब्रांच में भाई से हुई पूछताछ

Gwalior Ashram Loot Case: रात को महंत अकेले रहते हैं। उनके पास काफी पैसा मिल सकता है। इसी उम्मीद में प्रदीप राजपूत निवासी बानमौर को भी साथ लेकर तीनों शाम को ही घाटीगांव पहुंचे थे। वारदात से पहले आश्रम के पास मंडरा कर रैकी की। क्योंकि पता था महंत के कुछ चेले गांजा पीने उनके पास आते हैं। लेकिन आश्रम में कितने लोगों की बैठक होती है यह नहीं मालूम था इसलिए देर रात तीनों भैंस खो जाने का बहाना कर आश्रम में घुसे और महंत से भैंस के बारे में पूछने का नाटक किया। इतनी देर में आश्रम का माहौल भांपकर निकल आए। फिर करीब 30 मिनट बाद दोबारा जाकर महंत पर हमला कर लूट लिया था। पुलिस ने लूटी गई कार और लैपटॉप बरामद कर लिया है।

Read More : Sudhanshu Trivedi Statement: "वे समाजवाद को नमाजवाद में बदलना चाहते हैं", बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी का RJD और सपा पर तीखा वार

Gwalior Ashram Loot Case: फरियादी शिवानंद गिरी ने एसपी ऑफिस पहुँचकर सुरक्षा की मांग की है। वही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी से अन्य लूट की वारदातों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार उसके दो साथी प्रदीप राजपूत और दीपू गुर्जर की तलाश शुरू कर दी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: "वनखंडी आश्रम लूटकांड" में कुल तीन आरोपी शामिल थे, जिनमें से मास्टरमाइंड देवी सिंह प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दीपू गुर्जर और प्रदीप राजपूत अभी फरार हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gwalior Ashram Loot Case: The Mahant of the Ashram was attacked and robbed, they fled with car, laptop and cash, mastermind arrested

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm