Benefits Of Walnuts: अगर हाई बीपी से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये चीज, मिलेंगे गजब के फायदे…

Ads

Akhrot Khane Ke Fayde: हाई बीपी का खास उपाय बताएंगे जिससे आपको काफी आराम मिलेगा साथ ही आप खुद में अच्छा भी महसूस करने लगेंगे।

  •  
  • Publish Date - February 5, 2024 / 10:03 PM IST,
    Updated On - February 5, 2024 / 10:03 PM IST

Akhrot Khane Ke Fayde

Akhrot Khane Ke Fayde: आज कल के लाइफ स्टाइल में काफी बदलाव देखा जा रहा है। लोगों के खाने, पीने और रहने तक में कई बदलाव आए हैं। खास कर खाने की चीजों में लोग शौकिन हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य को लेकर मुश्किलें भी बढ़ने लगी है। कई तरह की बीमारियां शरीर को घर बना ली हैं। खासकर बीपी जैसे बीमारी आम लोगों में देखा जा सकता है। ये बीमारी लोगों की जान तक ले लेती हैं। आज हम आपको हाई बीपी का खास उपाय बताएंगे जिससे आपको काफी आराम मिलेगा साथ ही आप खुद में अच्छा भी महसूस करने लगेंगे। चलिए आपको बताते हैं हाई बीपी के लिए अच्छी डाइट।

Read more: CG Congress Legislative Party Meeting: लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नेता प्रतिपक्ष महंत! कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद खुद बताई ये बात… 

आपको अगर हाई बीपी की समस्या है या आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हो रहे हैं तो अखरोट को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। दिमाग जैसा दिखने वाला यह ड्राई फ्रूट कई पोषक तत्वों का खजाना है। अखरोट प्लांट बेस्ड प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता है। अखरोट में विटामिन, फाइबर,मैग्नीशियम,एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत का खास ख्याल रखता है।

अखरोट खाने के हैं ये फायदे—

दिल की सेहत

अखरोट में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। दिल के रोगियों के लिए भीगे हुए अखरोट का सेवन ज्यादा अच्छा माना जाता है।

भूलने की बीमारी

अगर आपकी मेमोरी कमजोर है तो आपके लिए अखरोट का सेवन फायदेमंद हो सकता है। कई रिसर्च अखरोट को दिमाग तेज करने का उपाय मानती हैं। अखरोट में मौजूद पोलिअनसैचुरेटेड फैट, पोलिफेनोल्स, विटामिन ई ऑक्सीडेटिव डैमेज और ब्रेन इंफ्लामेशन से बचाव करके व्यक्ति को भूलने की बीमारी से दूर रखते हैं।

वेट लॉस

अखरोट में मौजूद फाइबर पाचन अच्छा बनाए रखने के साथ वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। अखरोट में मौजूद फाइबर की मात्रा की वजह से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और व्यक्ति को बार-बार भूख नहीं लगती। जिसकी वजह से उसे वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Read more: BSF Jawan Commits Suicide: छुट्टी पूरी होने से पहले ही BSF जवान ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटका मिला शव, जानें वजह… 

एजिंग की समस्या करें दूर

अखरोट में मौजूद विटामिन-ई त्वचा का निखार बनाए रखने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। विटामिन-ई फाइन लाइंस, झुर्रियां, स्किन लूज होना जैसी कई एजिंग की समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है।

हाई बीपी

Akhrot Khane Ke Fayde: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अखरोट को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। स्ट्रोक और हार्ट अटैक के लिए हाई बीपी को काफी जिम्मेदार माना जाता है। लेकिन अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड उच्च मात्रा में होता है, जो हाई बीपी लेवल और हृदय स्वास्थ्य में सुधार से जुड़ा हुआ है।

 

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे