IBC24 Shakti Samman 2026 || Image- IBC24 News File
IBC24 Shakti Samman 2026: रायपुरः मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से खबरों के साथ-साथ समाजिक सरोकारों को भी अहमियत देता आया है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनमें विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित होती है। राजधानी रायपुर में आज एक बार फिर IBC24 ‘शक्ति सम्मान 2026’ कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश की मातृशक्तियों की सम्मानित कर रहा है।
शक्ति सम्मान के कार्यक्रम में पहुंची लक्ष्मी राजवाड़े ने इस आयोजन को लेकर IBC24 का आभार व्यक्त किया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिलाओं और बेटियों के मुद्दे पर IBC24 से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बेटियों की समाज में महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, एक दौरा में हर परिवार को बेटे की जरूरत होती थी। घर में जन्म लेने वाले संतान के बेटा होने की अस परिवार को रहती थी, लेकिन आज बदलते सामाजिक परिवेश में लोगों के बीच यह सोच बदली है। वे बेटी पैदा होने पर भी अब सोचते है कि, बेटियां भी बेटे से कम नहीं।
IBC24 Shakti Samman 2026: कैबिनेट मंत्री ने बेटियों के लिए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर कहा कि, राज्य की शिक्षा व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन हुए हैं। महिलाओं में शिक्षा के लिए जागरूकता भी बढ़ी हैं। यह जागरूकता इसलिए भी जरूरी है कि, इसका लाभ न सिर्फ उसे बल्कि आने वाली पीढ़ी को मिलती है। बात खेल के क्षेत्र की करें यहां भी महिलाओ और बेटियों की भागीदारी देखें को मिल रही है। बस्तर ओलम्पिक के साथ सरगुजा ओलम्पिक इसके ताजा उदाहरण है जहां बेटियों की उल्लेखनीय हिस्सेदारी दिखाई दे रही है। सुनें पूरी बातचीत..
इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध
आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया
मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री
टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की