CG Petrol Crisis: जरुरी खबर, छत्तीसगढ़ में घर से निकलने से पहले जान लें आपकी कार और बाइक में मिलेगा कितना पेट्रोल?

Ads

CG Petrol Crisis: जरुरी खबर, छत्तीसगढ़ में घर से निकलने से पहले जान लें आपकी कार और बाइक में मिलेगा कितना पेट्रोल?

CG Petrol Crisis/Image- AI Generated

HIGHLIGHTS
  • गरियाबंद कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल बिक्री पर नई सीमा तय की
  • दोपहिया वाहनों को अधिकतम 300 रुपये और चारपहिया को 1000 रुपये तक तेल मिलेगा
  • ड्रम, जेरीकेन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया

CG Petrol Crisis: देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। नई कीमते आज से लागू कर दी गई है। कई राज्यों में तेल की किल्लत भी देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों के पंपो में पेट्रोल-डीजल (CG Petrol Crisis) नहीं होने से पंप ड्राई हो चुके हैं। जहां तेल उपलब्ध है, वहां हाहाकार मच गया है, वाहनों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। इसी बीच गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने पेट्रोल पेट्रोल पंप संचालकों के लिए एक आदेश जारी किया है।

कार और बाइक में मिलेगा कितना पेट्रोल?

राजिम सहित पूरे गरियाबंद (CG Petrol Crisis) जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी और पेट्रोल पंपों में लग रही लंबी कतारों को देखते हुए भगवान सिंह उइके ने आवश्यक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अब दोपहिया वाहनों में अधिकतम 300 रुपये तथा चारपहिया वाहनों में 1000 रुपये तक ही पेट्रोल देने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में पेट्रोल पंप संचालकों को ड्रम, जेरीकेन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन कर ड्रम, जेरीकेन या बोतलों में ईंधन देने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार जिले में पेट्रोल-डीजल (CG Petrol Crisis) की आंशिक जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि आम लोगों को आसानी से ईंधन उपलब्ध हो सके और अनावश्यक संग्रहण पर रोक लगाई जा सके। वहीं आदेश जारी होने के बाद पेट्रोल पंपों में निगरानी भी बढ़ा दी गई है और प्रशासनिक अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें

गरियाबंद में पेट्रोल-डीजल पर क्या नया आदेश जारी हुआ है?

कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने आदेश जारी कर दोपहिया वाहनों को 300 रुपये और चारपहिया वाहनों को 1000 रुपये तक ही पेट्रोल देने के निर्देश दिए हैं।

पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें क्यों लग रही हैं?

कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कमी और सप्लाई प्रभावित होने के कारण पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं।

क्या बोतल या जेरीकेन में पेट्रोल भरवाने की अनुमति है?

नहीं, प्रशासन ने ड्रम, जेरीकेन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल देने पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

प्रशासन ने यह फैसला क्यों लिया?

जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने तथा आम लोगों को आसानी से ईंधन उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।

नियम तोड़ने पर क्या कार्रवाई होगी?

आदेश का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।