Food Poisoning Mumbai : तरबूज ने छीनी चार जिंदगियां! एक ही परिवार के चार लोगों की तड़प-तड़पकर मौत

Ads

Food Poisoning Mumbai : तरबूज ने छीनी चार जिंदगियां! एक ही परिवार के चार लोगों की तड़प-तड़पकर मौत

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 12:57 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 12:58 PM IST

Food Poisoning Mumbai/Image Credit: AI Image

HIGHLIGHTS
  • मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
  • बिरयानी खाने के बाद तरबूज खाने की बात सामने आई
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण का होगा खुलासा

Food Poisoning Mumbai : मुंबई से एक दिल को झकझोर कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां पायधुनी इलाके में फूड पॉयजनिंग (Food Poisoning Mumbai) से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिरयानी खाने के बाद परिवार ने तरबूज भी खाया था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, पायधुनी में फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning Mumbai) की वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। मौत से पहले परिवार के एक शख्स ने बताया था कि सभी ने करीब रात 10:30 बजे बिरयानी खाई थी और उसके बाद तरबूज खाया। इसके कुछ समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। फ़िलहाल पुलिस से सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली वजह का पता चलेगा।

मृतकों में बच्चे भी शामिल

मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकडिया (40), नसरीन डोकडिया (35), और उनकी बेटियों, आयशा (16) और जैनब (13) के रूप में हुई है (Food Poisoning Mumbai)।

फूड पॉयजनिंग से कैसे बचे? यहाँ जानिए आसान तरीके

1. हाथ और साफ-सफाई का ध्यान रखें
खाना बनाने या खाने से पहले हाथ साबुन से अच्छे से धोएं। किचन, बर्तन और काउंटर साफ रखें।

2. खाना अच्छी तरह पकाएं
अधपका खाना (खासकर मीट, अंडा) खाने से बचें। सही तापमान पर खाना पकाना जरूरी है ताकि बैक्टीरिया खत्म हो जाएं।

3. ताजा और साफ खाना खाएं
बासी या लंबे समय तक रखा हुआ खाना न खाएं। बाहर का खुला या कटे हुए फल भी अवॉइड करें।

4. पानी की शुद्धता पर ध्यान दें
हमेशा साफ और उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। दूषित पानी भी फूड पॉयजनिंग का बड़ा कारण है।

5. कच्चे और पके खाने को अलग रखें
कच्चे मीट या सब्जियों को पके हुए खाने से अलग रखें, ताकि क्रॉस-कंटैमिनेशन न हो।

6. फ्रिज का सही इस्तेमाल करें
खाने को ज्यादा देर बाहर न रखें। जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थ फ्रिज में स्टोर करें।

7. एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें
पैक्ड फूड खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर देखें।

 

 

ये भी पढ़ें

यह घटना कहां की है?

यह मामला मुंबई के पायधुनी इलाके का है।

मौत का कारण क्या बताया जा रहा है?

प्राथमिक तौर पर फूड पॉयजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

परिवार ने क्या खाया था?

जानकारी के अनुसार, परिवार ने बिरयानी खाने के बाद तरबूज खाया था।

क्या बच्चों की भी मौत हुई है?

हाँ, इस घटना में परिवार की दो नाबालिग बेटियों की भी मौत हो गई है।

पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है।