(Free Fire Max Codes 24 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Free Fire Max Codes 24 July 2026: अगर आप गरेना फ्री फायर मैक्स खेलते हैं तो रोजाना जारी होने वाले रिडीम कोड आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इन कोड्स की सहायता से खिलाड़ी बिना पैसे खर्च किए कई प्रीमियम इन-गेम आइटम्स हासिल कर सकते हैं। गरेना समय-समय पर नए कोड जारी करता है। जिनसे गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया जा सकता है। हालांकि ये कोड सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहता है। इसलिए इन्हे समय रहते इस्तेमालल करना जरूरी होता है।
फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड खास 12 अंकों के अल्फान्यूमेरिक कोड होते हैं जिनमें अंग्रेजी के अक्षर और नंबर शामिल होते हैं। इनका इस्तेमाल करके खिलाड़ी गेम में मिलने वाले कई फ्री रिवॉर्ड्स प्राप्त कर सकते हैं। ज्यादातर कोड कुछ घंटों या सीमित समय तक ही सक्रिय रहते हैं। कई बार ये कोड सिर्फ कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों या सर्वर के लिए जारी किए जाते हैं। अगर समय पर इनका इस्तेमाल नहीं किया गया तो ये एक्सपायर हो सकते हैं या इनकी लिमिट खत्म हो सकती है।
सही रिडीम कोड का इस्तेमाल करने पर खिलाड़ियों को कई शानदार आइटम्स मिल सकते हैं। इनमें गन स्किन्स, कैरेक्टर बंडल्स, इमोट्स, लूट क्रेट्स, पेट्स, ग्लू वॉल स्किन्स, वाउचर्स और अन्य कॉस्मेटिक रिवॉर्ड्स शामिल हो सकते हैं। ये इनाम गेम में खिलाड़ी की ताकत और कलेक्शन को बढ़ाने में मदद करते हैं। हालांकि हर रिडीम कोड से मिलने वाले रिवॉर्ड अलग-अलग हो सकते हैं और सभी कोड पर एक जैसे इनाम नहीं मिलते।
रिडीम कोड इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गरेना की आधिकारिक Rewards Redemption वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद अपने फ्री फायर मैक्स अकाउंट से Facebook, Google, Apple, VK या X जैसे विकल्पों के जरिए लॉगिन करें। अब रिडीम कोड वाले बॉक्स में 12 अंकों का कोड दर्ज करें और कन्फर्म पर क्लिक करें। अगर कोड सही और एक्टिव होगा तो रिवॉर्ड कुछ समय बाद गेम के मेल सेक्शन में पहुंच जाएंगे। ध्यान रखें कि गेस्ट अकाउंट पर रिडीम कोड काम नहीं करते और हर कोड का इस्तेमाल केवल एक बार किया जा सकता है।