MP News: कांग्रेस विधायक पर दर्ज होगी FIR, इस मामले को लेकर हाईकोर्ट ने दिए निर्देश, जांच के लिए SIT का भी गठन

Ads

कांग्रेस विधायक पर दर्ज होगी FIR, इस मामले को लेकर हाईकोर्ट ने दिए निर्देश, High court orders FIR against Bhopal Congress MLA Arif Masood

  • Reported By: Vijendra Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - August 18, 2025 / 05:38 PM IST,
    Updated On - August 19, 2025 / 12:06 AM IST

FIR on Congress MLA Arif Masood. Image Source- IBC24

जबलपुर: FIR on Congress MLA Arif Masood भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए कॉलेज की मान्यता लेने के मामले में मसूद और उनके सहयोगियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले को लेकर भोपाल कमिश्नर 3 दिन के अंदर FIR दर्ज करें। इसके अलावा हाईकोर्ट ने SIT जांच के आदेश दिए हैं।

Read More : Gorakhpur News: ‘हमारे सांसद जी ने खुद ही अपने घर के सामने का अतिक्रमण हटा दिया’, CM योगी ने फिर ली बीजेपी MP रवि किशन की चुटकी

FIR on Congress MLA Arif Masood दरअसल, भोपाल मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद राजधानी में इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज नाम का एक कॉलेज चलाते हैं। आरोप है कि इस कॉलेज की मान्यता फर्जी दस्तावेजों के जरिए ली गई है। इस मामले को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने आरिफ मसूद सहित अन्य लोगों को 3 दिन में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भोपाल कमिश्नर को दिए हैं। वहीं इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज में नए दाखिलों पर भी रोक लगाई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले की SIT जांच के आदेश दिए हैं। ADG संजीव शमी के नेतृत्व तीन सदस्यीय कमेटी जांच करेगी और 90 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

Read More : DA Hike Latest News: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मोदी सरकार दे सकती ये तोहफा, सैलरी में होगी तगड़ी बढ़ोतरी