जोधपुर/रंजन दवे: Jodhpur News: विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के मार्ग में कांच बिछाए जाने की घटना पर गहरी चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जोधपुर प्रवास के दौरान विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने प्रशासन से यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने का आग्रह किया ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। Kanwar Yatra
Kanwar Yatra: विनोद बंसल ने कहा कि यह केवल धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का कृत्य नहीं है बल्कि समाज में तनाव फैलाने की सोची-समझी साजिश भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए जो हिंदू समाज को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहे हैं।
Jodhpur News: मजारों के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए बंसल ने कहा कि धार्मिक स्थलों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए, और इस पर समाज में जागरूकता बढ़ रही है। वहीं यात्रा मार्ग पर दुकानों के ऊपर भगवान के नाम लिखने के मामले में उन्होंने इसे सकारात्मक चेतना का संकेत बताया और कहा कि यह समाज के आत्म-सम्मान और धार्मिक आस्था का प्रतीक है।