नई दिल्ली: PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बहुप्रतीक्षित जापान दौरे के लिए रवाना होंगे। यह दौरा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
PM Modi Japan Visit: पीएम मोदी इस दौरान भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहाँ दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी। रणनीतिक साझेदारी की व्यापक समीक्षा करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
PM Modi Japan Visit: दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जापान की प्रांतीय सरकारों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर भी सहयोग के नए रास्ते खुल सकें। इसके अलावा पीएम मोदी जापान की विश्वप्रसिद्ध बुलेट ट्रेन यात्रा का अनुभव भी करेंगे जिसे भारत में लागू करने की दिशा में दोनों देशों के बीच पहले से ही सहयोग चल रहा है।