Rajgarh Road Accident : बारातियों को अंदाजा भी नहीं था कि आगे मौत से होगा सामना, ड्राइवर की एक गलती और इतने लोगों की थम गई सांसे, हालत देखकर कांप उठेगी रूह
Rajgarh Road Accident : बारातियों को अंदाजा भी नहीं था कि आगे मौत से होगा सामना, ड्राइवर की एक गलती और इतने लोगों की थम गई सांसे, हालत देखकर कांप उठेगी रूह
Rajgarh Road Accident /AI Image
- बारातियों से भरी बस NH-52 पर पलटी
- ड्राइवर की झपकी बनी हादसे की वजह
- 3 की मौत, 25+ घायल, कई गंभीर
राजस्थान। Rajgarh Road Accident : राजगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राजगढ़ के ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र में NH-52 पर गांव कचरी के पास बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट (Rajgarh Road Accident) गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल बताए जा रहें है।
मची चीख पुकार
जानकारी के अनुसार, ये हादसा ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र में हुई है, बारातियों से भरी एक बस मुरैना से उज्जैन जा रही थी। तभी ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट (Rajgarh Road Accident) गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 25 से ज्यादा घायल है, इनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजवाया है। फ़िलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
वहीं मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि अटेर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गाँव में 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है, जिनका इलाज जारी है। मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुट है। (Rajgarh Road Accident)
ये भी पढ़ें
- ब्रेंट क्रूड की कीमत 125 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार
- Alwar Car Fire Accident: चलती गाड़ी में अचानक मचा कोहराम, नहीं मिला लोगों को संभलने का मौका, थम गई इतने लोगों की सांसे
- अमेरिका ने भारत को करीब 1.4 करोड़ डॉलर मूल्य की 650 से अधिक प्राचीन वस्तुएं लौटायी
- Dhar Accident Update News: चीखों से गूंज उठा हाईवे, एक झटके में हो थम गई इतने लोगों की सांसे, हादसा का वजह जान दहल उठेगा दिल

Facebook


