Rajgarh Road Accident : बारातियों से भरी बस बनी मौत का सफर, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा, इतने लोगों की मौत… मची चीख पुकार

Rajgarh Road Accident : बारातियों से भरी बस बनी मौत का सफर, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा, इतने लोगों की मौत… मची चीख पुकार

Rajgarh Road Accident /AI Image

Modified Date: April 30, 2026 / 10:23 am IST
Published Date: April 30, 2026 10:23 am IST

राजस्थान। Rajgarh Road Accident : राजगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राजगढ़ के ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र में NH-52 पर गांव कचरी के पास बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल बताए जा रहें है।

जानकारी के अनुसार, ये हादसा ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र में हुई है, बारातियों से भरी एक बस मुरैना से उज्जैन जा रही थी। तभी ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 25 से ज्यादा घायल है, इनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजवाया है। फ़िलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

वहीं मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि अटेर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गाँव में 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है, जिनका इलाज जारी है। मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुट है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में