IPL 2026 Playoff Teams: हैदराबाद सनराइजर्स की जीत बनी इस टीम के लिए संजीवनी.. प्लेऑफ की 3 टीमें तय, CSK की हार के साथ विदाई

Ads

IPL 2026 Playoff Teams: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई, CSK टूर्नामेंट से बाहर हुई।

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 12:18 AM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 12:18 AM IST

IPL 2026 Playoff Teams || Image- ESPN Cricket File

HIGHLIGHTS
  • SRH ने चेन्नई को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की की।
  • गुजरात टाइटंस और आरसीबी ने भी अगले दौर में जगह बनाई।
  • चौथे प्लेऑफ स्थान के लिए पंजाब और राजस्थान में मुकाबला।

चेन्नई: आईपीएल के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स पांच विकेट से रौंदकर प्लेऑफ में स्थान पक्का कर लिया है। एसआरएच की जीत का फायदा गुजरात टाइटंस को भी मिला है। (IPL 2026 Playoff Teams) शुभमन गिल की टीम ने भी इस जीत के साथ प्लेऑफ के टिकट पक्की कर ली है। इस तरह आरसीबी, जीटी और एसआरएच तीनों ही टीमों ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब चौथी प्लेऑफ की जगह के लिए पंजाब और राजस्थान के बीच लड़ाई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

SRH को 181 रन का मिला था लक्ष्य

बात करें आज के मुकाबले की तो हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को शानदार 70 रन की मैच जिताऊ पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 47 गेंदों में यह अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद इशान किशन ने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था और शुरुआत में 181 रन का लक्ष्य थोड़ा मुश्किल लग रहा था। उन्होंने बताया कि नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए उनकी जिम्मेदारी अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाने की थी।

किशन, क्लासेन ने खेली बेहतर पारी

इशान ने कहा कि ऐसे समय में खुद पर भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने कोशिश की कि सरल क्रिकेट खेलें और ज्यादा देर तक क्रीज पर बने रहें। (IPL 2026 Playoff Teams) हेनरिच क्लासेन के साथ साझेदारी पर इशान ने कहा कि दोनों बल्लेबाजों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई। दोनों अपने खेल और शॉट्स पर भरोसा कर रहे थे।

इशान किशन ने एक भावुक पल भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी बहन के निधन के बाद उनके कजिन पहली बार मैदान पर मैच देखने आए थे। इशान ने कहा कि वह उनके लिए मैच खत्म करना चाहते थे और खुश हैं कि ऐसा कर सके। उन्होंने कहा कि उन्हें ऊपरवाले का आशीर्वाद महसूस हुआ। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करना मुश्किल था और टीम को मजबूत साझेदारियों की जरूरत थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कमिंस ने कहा कि पिच धीमी थी और कुछ गेंदें नीचे रह रही थीं, इसलिए बल्लेबाजों को शुरुआत में ज्यादा जोखिम नहीं लेने को कहा गया था। (IPL 2026 Playoff Teams) उन्होंने इशान किशन और हेनरिक क्लासेन की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने परिस्थितियों के अनुसार शानदार बल्लेबाजी की। कप्तान ने माना कि इस विकेट पर 180 रन अच्छा स्कोर था।

इन्हें भी पढ़ें:-

गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान

इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍टील के बक्‍से से महिला का सिर-कटा शव बरामद

लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी

होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल

उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी

1. IPL 2026 प्लेऑफ में कौन-कौन सी टीमें पहुंची हैं?

आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में जगह बनाई है।

2. SRH की जीत में किस खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई?

ईशान किशन ने 70 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

3. चौथे प्लेऑफ स्थान के लिए किन टीमों में मुकाबला है?

पंजाब और राजस्थान के बीच चौथे प्लेऑफ स्थान की जंग जारी है।