(ONGC Apprentice Recruitment 2025, Image Credit: Meta AI)
नई दिल्ली: ONGC Apprentice Recruitment 2025: ऑयल एंड नेचुरल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने 2623 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और अब अंतिम तिथि 17 नवंबर 2025 कर दी गई है। जो कुछ ही दिन बाकी है।
अप्रेंटिस पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का 10वीं पास, आईटीआई पास या ग्रेजुएट होना आवश्यक है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन में पदों के लिए योग्यताएं और शैक्षणिक मानदंड अवश्य जांचने चाहिए।