Tripura DGP Death: पुलिस मुख्यालय में मिला DGP का शव, देखकर फटी रह गई सुरक्षकर्मियों की आंखें, मच गया हड़कंप, देखने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री भी
Tripura DGP Death: पुलिस मुख्यालय में मिला DGP का शव, देखकर फटी रह गई सुरक्षकर्मियों की आंखें, मच गया हड़कंप, देखने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री भी
Tripura DGP Death | Photo Credit: AI
- DGP अनुराग धनखड़ ने लगाई फांसी
- संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
- पुलिस हेडक्वार्टर में मचा हड़ंकप
अगरतला: Tripura DGP Death त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (Tripura Police Headquarters) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां (डीजीपी) अनुराग धनकर ने पुलिस मुख्यालय (DGP Anurag Dhankar Death) स्थित अपने ही कार्यालय पर ही आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। जिसके बाद पूरे पुलिस हेडक्वार्टर में हड़कंप मच गया। (Tripura DGP Death)
Tripura Breaking News जानकारी के मुताबिक अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग धनखड़ मृत पाए गए। पुलिस हेडक्वार्टर स्थित अपने ऑफिस के कमरे में उनका शव लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने उनके शव को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और घटना से जुडे़ साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा और मुख्य सचिव J K सिन्हा समेत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी धनकर को तुरंत जी.बी. पंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा और मुख्य सचिव जे. के. सिन्हा समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
इन्हें भी पढें:-
- FIFA World Cup 2026 Final Highlights: मेस्सी का सपना टूटा, अर्जेंटीना को हराकर बना विश्व चैम्पियन बना स्पेन, ये दिग्गज रहा मैच का हीरो
- IND vs ENG 3rd ODI Highlights: लॉर्ड्स में टीम इंडिया की करारी हार, काम नहीं आई हिटमैन की पारी, इंग्लैंड ने इतने रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
- MP BJYM District President List: MP के इन जिलों में नए भाजयुमो अध्यक्षों का ऐलान, 6 जिलों के महामंत्री भी घोषित, जानिए कहां-किसे मिली कमान

Facebook


