BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Khandwa Viral Video: नाली से निकाले आम, ठेले पर सजाकर बेचने पहुंचा.. वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब फल खाने से डर लगने लगा है

नाली से निकाले आम, ठेले पर सजाकर बेचने पहुंचा..वायरल वीडियो देख लोग बोले…Khandwa Viral Video: Mangoes were taken out from the drain

Khandwa Viral Video | Image Source | IBC24

Khandwa Viral Video | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 17 Jun 2025 | 2:05 pmModified: 17 Jun 2025 | 2:05 pm
HIGHLIGHTS
  1. खंडवा- एक हैरान करने वाला वीडियो आया सामने,
  2. नाली से आम उठाकर ठेले पर सजाए,
  3. वीडियो हुआ वायरल, फल खाने से पहले लोग हुए सतर्क,

खंडवा: Khandwa Viral Video:  मध्य प्रदेश के खंडवा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसको देखकर हर आप फल खाना छोड़ देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि खंडवा के मेन मार्केट में एक फल वाला गंदी नाली में से फल उठाकर अपने ठेले पर रख रहा है।

Read  More : Gwalior Crime News: गन्दा धंधा चला रही थी मियां-बीवी की जोड़ी, पुलिस ने दोनों को रंगेहाथों किया गिरफ्तार, बना रही थी युवाओं को शिकार

Khandwa Viral Video:  लेकिन इसका वीडियो किसी जागरूक नागरिक ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसके बाद फल खाने वालों में हड़कंप मच गया है। क्योंकि कई लोग अपनी दिनचर्या शुरू होने के साथ ही फलों का सेवन करते हैं और उन्हें ताजा, साफ और अच्छे समझकर खाते है। दरअसल पूरा मामला यहां इस जगह का है खंडवा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आम बेचने वाले युवक द्वारा नाली के पानी में से आम के फलों को उठाया जा रहा है। दूर घर में बैठे हुए लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Read More : Janjgir Champa News: कीटनाशक दुकान में घुसकर लूट और मारपीट... छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 सदस्य दोषी, कोर्ट से 7-7 साल की सजा

Khandwa Viral Video:  दरअसल खंडवा के बॉम्बे बाजार रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला की गली में किसी ने यह वीडियो बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है, कि आम बेचने वाला युवक सड़क किनारे की नाली में गिरे हुए आमो को उठा रहा है और अपने ठेले पर रख रहा है। उसके बाद बेचने के लिए रवाना हो जाता है। इसमें उसका साथ 2 अन्य युवक भी देते दिखाई दे रहे है। जोकि खड़े होकर उसका साथ भी दे रहे है और यह भी फल बेचने वाले ही उसके साथी है। यह फल वाला रोज इस व्यस्ततम इलाके बॉम्बे बाजार रोड पर फल का ठेला लगाता है।

Read More : Jagdalpur Nursing College Controversy: जब तक शिव वापस नहीं आएंगे, खाना नहीं खाएंगे... शिव मंदिर हटाने पर नर्सिंग छात्राओं की भूख हड़ताल के आगे झुकी प्राचार्या, दोबारा हुई प्राण प्रतिष्ठा

Khandwa Viral Video:  बताया जा रहा है कि नगर निगम की अतिक्रमण दस्ते की कारवाई के दौरान भागते हुए इस फल वाले के आम नीचे गिर गए। लेकिन फल वाले ने नाली में गिरे हुए आम भी उठा लिए और अपने ठेले पर रख लिए लेकिन पास ही के घर से किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। कुछ लोगों ने इस फल के ठेले वाले पर कारवाई की बात कही क्योंकि कई लोग इसे उपवास में और सुबह-शाम फल खाते है।

Read More : Domestic Gas Cylinder Price: सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, आम जनता को राहत देने के लिए इतने रुपए किया गया कम, जानिए अब कितना देना होगा

Khandwa Viral Video:  सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और कहते नजर आ रहे हैं कि जब यह फल वाला गंदी नाली में से फल उठा सकता है तो फिर कुछ भी कर सकता है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि अब उपवास में फल खाना भी गलत है। क्योंकि वह फल कैसा है हमें भी नहीं पता है। इससे हमें भी पाप लगेगा लेकिन यह ठेले वाले दुकानदार लड़के को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या कर रहा है। अब देखना यहा होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह वीडियो खंडवा के बॉम्बे बाजार रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला की गली का बताया जा रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Khandwa Viral Video: Mangoes were taken out from the drain, decorated on the cart and brought to sell.. People said after watching the viral video- now I am scared of eating fruits

खंडवा (पूर्व निमाड़)

और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm