BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement
Live Updates

The Bengal Files Movie Review: सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म, हर किरदार ने छोड़ी गहरी छाप! पढ़िए फिल्म का रिव्यू…

The Bengal Files Movie Review:मुंबई: द बंगाल फाइल्स ने रिलीज़ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और करीब ₹1.75 करोड़ की नेट कमाई की। द ताशकंद फाइल्स …

IBC24 DigitalUpdated on 06 Sept 2025 | 8:47 pm
The Bengal Files Movie Review: सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म, हर किरदार ने छोड़ी गहरी छाप! पढ़िए फिल्म का रिव्यू…
HIGHLIGHTS
  1. IMDb पर फिल्म को 8 की रेटिंग मिली,
  2. बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया,
  3. ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला,
Rating:★★★★★(4.03/5)
Banner:
Zee Studios
Release Date:
5 September 2025
Hero:
Mithun Chakraborty
Heroine:
Pallavi Joshi
Other Crew:
Darshan Kumar, Simrat Kaur, Anupam Kher, Saswata Chatterjee ,Namashi Chakraborty, Puneet Issar, Sourav Das
Movie Director:
Vivek Agnihotri
Music Director:
Rohit Sharma
Producer:
Abhishek Agarwal, Pallavi Joshi, Vivek Agnihotri
Cinematography:
Attar Singh Saini

The Bengal Files Movie Review:मुंबई: द बंगाल फाइल्स ने रिलीज़ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और करीब ₹1.75 करोड़ की नेट कमाई की। द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद, नेशनल अवॉर्ड-विनिंग ट्रायोलॉजी की आखिरी फिल्म द बंगाल फाइल्स एक बार फिर इतिहास के सबसे छुपे और दर्दनाक सच को सामने लाने आ रही है। ये फिल्म बंगाल में हुए हिंदुओं के नरसंहार की उन घटनाओं को उजागर करती है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, जैसे डायरेक्ट एक्शन डे (जिसे ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स भी कहा जाता है) और नोआखाली नरसंहार। इसे अब तक की सबसे रिसर्च-बेस्ड और इमोशनली हार्ड-हिटिंग इंडियन फिल्म कहा जा रहा है।

Read More: Free Fire Max Redeem Codes 5 September: मुफ्त में चाहिए गेमिंग आइटम्स? ये ट्रिक आपकी गेमिंग लाइफ बदल देगी

फिल्म की कास्ट

इस मूवी में एकलव्य सूद, अनुपम खेर, दिव्येंदु भट्टाचार्य, मिथुन चक्रवर्ती और नमाशी चक्रवर्ती लीड रोल्स में हैं। कहानी जितनी असरदार है, इसकी कास्ट का परफॉर्मेंस भी उतना ही जबरदस्त है। फिल्म में सिमरत्त कौर रंधावा ने यंग भारती का रोल निभाया है और उनका अभिनय वाकई काबिल-ए-तारीफ है। एकलव्य सूद के साथ उनकी केमिस्ट्री भी बेहद नेचुरल और असरदार लगी। एकलव्य ने 'सरदार जी' के किरदार में दमदार डायलॉग्स और इमोशनल डेप्थ के साथ स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। वहीं, दर्शन कुमार ने शिवा पंडित नाम के पुलिस अफसर का किरदार निभाया है, उनकी परफॉर्मेंस में ईमानदारी और गंभीरता दोनों देखने को मिलती है। पल्लवी जोशी ने बुजुर्ग भारती की भूमिका में गजब की संजीदगी और संवेदनशीलता दिखाई है। वहीं मिथुन चक्रवर्ती, अपने अनुभव के साथ स्क्रीन पर छा गए। अनुपम खेर (गांधी) और राजेश खेरा (जिन्ना) जैसे सीनियर एक्टर्स ने फिल्म को और भी गहराई दी है। नमाशी चक्रवर्ती ने विलेन के रोल में जान डाल दी है, उनका अंदाज़ खलनायकी को एक नया रंग देता है। इसके अलावा सस्वता चटर्जी, मोहन कपूर और प्रियांशु चटर्जी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी फिल्म की रियलिस्टिक टोन को बरकरार रखा है।

सिनेमैटोग्राफी और प्रोडक्शन डिज़ाइन

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिज़ाइन और एक्शन कोरियोग्राफी कमाल की है। फिल्म की कहानी के हर सीन को ईमानदारी से दिखाया गया है, बिना किसी तरह की ज़रूरत से ज़्यादा नाटकीयता के। हालांकि, कुछ जगहों पर ग्राफ़िक्स का ज़्यादा इस्तेमाल किया गया है, जिसे थोड़ा कम किया जा सकता था। कुछ सीन्स में इमोशनल कनेक्शन थोड़ा कम महसूस होता है। स्क्रीनप्ले में कुछ कमियाँ हैं, जिसकी वजह से कहानी कई जगहों पर बिखरी-बिखरी सी लगती है। फिर भी, इतिहास के काले पहलुओं को एक सस्पेंसफुल अंदाज़ में पेश किया गया है।

बैकग्राउंड स्कोर

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूज़िक शानदार है। यह म्यूज़िक कहानी में भावनाएं जोड़ता है और इमोशनल डेप्थ भी बढ़ाता है। खासकर एक्शन और सस्पेंस वाले सीन्स में म्यूज़िक कहानी को और असरदार बना देता है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

विवेक अग्निहोत्री की मोस्ट अवेटेड पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म द बंगाल फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस आज यानी 6 सितम्बर दोपहर तक  ₹1.75 करोड़ की ओपनिंग की है, जैसा कि इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क ने बताया। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, और IMDb पर इसकी रेटिंग 8 है।

Read More: Tanvi Hegde New Look: 25 सालों में इतना बदल गई ‘सोन परी’ की मासूम फ्रूटी, ग्लैमरस लुक और खूबसूरती से फैंस को बना रही दीवाना, देखें तस्वीरें

फाइनल वर्डिक्ट

फिल्म में कुछ सीन काफी दर्दनाक हैं, जो क्रूरता को दिखाते हैं, लेकिन उन्हें बहुत सोच-समझकर और सच्चाई के साथ फिल्माया गया है। इन सीन्स का दर्शकों पर गहरा असर पड़ता है। कुल मिलाकर 'द बंगाल फाइल्स' एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक फिल्म है जो एक भूले हुए अध्याय को सामने लाती है और सोचने पर मजबूर करती है। ये फिल्म याद दिलाती है कि कुछ कहानियाँ कभी नहीं भुलाई जा सकतीं।

06 Sept 2025 | 3:32 pm

MP Politics: ग्वालियर में कांग्रेस की ने की BJP और BSP में सेंधमारी!

भोपालः ग्वालियर में कांग्रेस की ने की BJP और BSP में सेंधमारी!
बीजेपी और बसपा कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस में होंगे शामिल।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सभी को दिलाएंगे सदस्यता..
मध्यप्रदेश कांग्रेस दफ्तर में शाम 4:30 बजे दिलाई जाएगी सदस्यता…

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन ही ₹1.75 करोड़ की कमाई की, और इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Latest Movies & Web series

और भी पढ़ें ›
Koffee with Karan Last Season: आख़िरकार बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो.. 22 सालो तक होता रहा टेलीकॉस्ट, जानें क्या है परमानेंट ब्रेक की वजह

Koffee with Karan Last Season: आख़िरकार बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो.. 22 सालो तक होता रहा टेलीकॉस्ट, जानें क्या है परमानेंट ब्रेक की वजह

30 Sept 2026 | 3:31 pm
Drishyam 3 Advance Booking: थिएटर में आने से पहले ‘दृश्यम 3’ का जलवा! धड़ाधड़ बिके 7 लाख टिकट, क्या ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई?

Drishyam 3 Advance Booking: थिएटर में आने से पहले ‘दृश्यम 3’ का जलवा! धड़ाधड़ बिके 7 लाख टिकट, क्या ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई?

30 Sept 2026 | 12:30 pm
Ganga Mai ki Betiyan: कौशल्या ने स्वयं खोद डाली अपनी कब्र! सहाना के गुनहगारों का काल बना सिद्धू, क्या मुरली को कभी मिल पाएगी माफ़ी?

Ganga Mai ki Betiyan: कौशल्या ने स्वयं खोद डाली अपनी कब्र! सहाना के गुनहगारों का काल बना सिद्धू, क्या मुरली को कभी मिल पाएगी माफ़ी?

29 Sept 2026 | 7:11 pm
Who is Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा? ग्लैमर से एक्टिंग तक ऐसा रहा सफर, इन फिल्मों-सीरीज में आ चुकी हैं नजर

Who is Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा? ग्लैमर से एक्टिंग तक ऐसा रहा सफर, इन फिल्मों-सीरीज में आ चुकी हैं नजर

29 Sept 2026 | 1:24 pm
Ganga Mai ki Betiyan: इस शख्स की घिनौनी हरकतें ही बनेंगी इंदु और कौशल्या की बर्बादी की वजह, क्या सहाना के कड़े फैसले में गंगा देगी उसका साथ?

Ganga Mai ki Betiyan: इस शख्स की घिनौनी हरकतें ही बनेंगी इंदु और कौशल्या की बर्बादी की वजह, क्या सहाना के कड़े फैसले में गंगा देगी उसका साथ?

28 Sept 2026 | 7:32 pm
India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, 15 लाख जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात

India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, 15 लाख जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात

28 Sept 2026 | 4:07 pm
Kalki 2 Movie Release Date: ‘कल्कि 2’ में खुलेंगे कौन-कौन से अनसुने रहस्य? फिल्म की रिलीज डेट पर डायरेक्टर ने खोला पत्ता, सामने आया चौंकाने वाला सच

Kalki 2 Movie Release Date: ‘कल्कि 2’ में खुलेंगे कौन-कौन से अनसुने रहस्य? फिल्म की रिलीज डेट पर डायरेक्टर ने खोला पत्ता, सामने आया चौंकाने वाला सच

28 Sept 2026 | 1:57 pm
The Paradise Box Office Collection: हनुमान अंश का सिंहासन हिलाने आ गया ‘The Paradise’, सिर्फ इतने दिनों में कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई

The Paradise Box Office Collection: हनुमान अंश का सिंहासन हिलाने आ गया ‘The Paradise’, सिर्फ इतने दिनों में कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई

27 Sept 2026 | 1:50 pm