PSC की कोचिंग में छात्रा की मांग भर 4 साल तक संबंध बनाता रहा, शादी की बात आई तो वीडियो दिखाकर करने लगा ब्लैकमेल

Ads

PSC की कोचिंग में छात्रा की मांग भर 4 साल तक संबंध बनाता रहा, शादी की बात आई तो वीडियो दिखाकर करने लगा ब्लैकमेल

  •  
  • Publish Date - June 20, 2021 / 06:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के महाराजपुरा पुलिस थाने में एक इंस्टीट्यूट, के संचालक के खिलाफ उनकी छात्रा एवं पार्ट टाइम कर्मचारी ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि कोचिंग सेंटर में मांग भरकर 4 साल तक संबंध बनाता रहा और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए चुप रहने के लिए कहा।

पढ़ें- Pita Divas 2021 : फादर्स डे आज, ऐसे विचार दिलाएंगे …

कोचिंग के दौरान कोचिंग संचालक 55 वर्षीय ने उसे पार्ट टाइम जॉब का ऑफर किया। उस समय छात्रा को जॉब की जरूरत भी थी, तो उसने स्वीकार कर लिया। कुछ समय बाद कोचिंग संचालक ने छात्रा के साथ संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने विरोध किया।

पढ़ें- वरिष्ठ IAS अफसर, DPIIT सेक्रेटरी गुरुप्रसाद महापात्…

छात्रों ने अपनी शिकायत में बताया कि कोचिंग संचालक ने सेंटर पर ही उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और शारीरिक संबंध बनाए। लगातार 4 साल तक कोचिंग सेंटर में आरोपी द्वारा संबंध बनाए जाते रहे।

पढ़ें- जेपी नड्डा से रमन की होने वाली चर्चा के निकल रहे कई मायने.. मोदी मं…

इस दौरान उसने कई फोटो और वीडियो भी बना लिए। छात्रा का कहना है कि जब उसने समाज के सामने विधिवत विवाह करने की मांग की तो वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। धोखे का शिकार हुई छात्रा ने महाराजपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पढ़ें- मारुति स्विफ्ट को बना डाला लेंबोर्गिनी, स्पोर्ट्स कार चलाने का था स…

महाराजपुरा के डीडी नगर निवासी 29 वर्षीय छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 से वह इंस्टीट्यूट, से PSC की तैयारी कर रही है। जब उसने कोचिंग ज्वॉइंन की थी, तो उसकी उम्र 25 साल थी।